तीन साल पहले ही सिंहस्थ महापर्व की प्लानिंग: 2028 उज्जैन कुंभ के लिए 16 अधिकारियों को अलग-अलग विभागों की दी जिम्मेदारी – Ujjain News

तीन साल पहले ही सिंहस्थ महापर्व की प्लानिंग:  2028 उज्जैन कुंभ के लिए 16 अधिकारियों को अलग-अलग विभागों की दी जिम्मेदारी – Ujjain News



सिंहस्थ मेले में अभी तीन साल बाकी हैं, लेकिन इससे पहले ही मेला अधिकारी आशीष सिंह ने कुंभ मेले के दौरान व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। संभाग के 16 अधिकारियों को अलग-अलग विभागों के दायित्व दिए गए हैं। इससे काम में तेजी आएगी।

.

संभागायुक्त एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने आगामी सिंहस्थ महापर्व 2028 के सफल आयोजन के लिए नोडल अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व सौंपे हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

ये दायित्व, इन अधिकारियों के पास रहेगा

  • आदेश के तहत अपर आयुक्त, उज्जैन संभाग, रत्नाकर झा (आईएएस) को मेला क्षेत्र के प्रशासनिक कार्यालय की व्यवस्था, वाहन व्यवस्था और बाह्य सड़क प्रबंधन दिया गया है।
  • आयुक्त नगर पालिका निगम, उज्जैन, अभिलाष मिश्रा (आईएएस) को सॉल‍िड वेस्ट मेनेजमेंट दिया गया है।
  • अपर कलेक्टर और प्रशासक महाकालेश्वर प्रबंध समिति, प्रथम कौशिक (आईएएस) को श्री महाकालेश्वर मंदिर दर्शन व्यवस्था और अन्य प्रमुख मंदिरों की व्यवस्थाएं है।
  • सीईओ जिला पंचायत, देवास, ज्योति शर्मा (आईएएस) को स्वास्थ्य सुविधाएं व कंट्रोल कमांड सेंटर दिया गया है।
  • आयुक्त नगर पालिका निगम, देवास, दिलीप कुमार(आईएएस) को सीवर संरचना, शौचालय सुविधाएं दिया गया है।
  • सीईओ जिला पंचायत, उज्जैन, श्रेयांस कूमट (आईएएस) को पेयजल व्यवस्था, क्वालिटी कंट्रोल के लिए सिस्टम दिया गया है।
  • वन मंडलाधिकारी उज्जैन, अनुराग तिवारी (आइएफएस ) को घाटों की व्यवस्थाएं व नगर सौंदर्य‍ीकरण का दायित्व सौंपा गया है।
  • अपर आयुक्त नगर पालिका निगम, उज्जैन, संतोष टैगोर(आईएएस) को प्रोटोकॉल व्यवस्था व अधिकारियों/कर्मचारियों के ठहरने की व्यवस्था दिया गया है।
  • सीईओ यूडीए संदीप सोनी को भीड़ प्रबंधन और आंतरिक मार्ग व्यवस्था व लोक परिवहन सौंपा गया।
  • कार्यकारी निदेशक, मप्र औद्योगिक क्षेत्र विकास निगम, राजेश राठौर को पार्किंग और सैटेलाइट टाउन व्यवस्था दिया गया है।
  • सीईओ जिला पंचायत, मंदसौर, अनूकुल जैन को संकेतक चिन्ह व सूचना प्रसारण और रेलवे संबंधित निर्माण कार्य दिया गया है।
  • संयुक्त कलेक्टर एवं उप मेला अधिकारी सिंहस्थ 2028 संदीप सिंह को प्रकाश व्यवस्था दिया गया है।
  • सीईओ स्मार्ट सिटी, संदीप शिवा को फायर प्लान दिया गया है।
  • उपसंचालक धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व संचालनालय श्रेयस गोखले को मेला क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियां, प्रदर्शनी और पर्यटन गतिविधियों का दायित्व सौंपा गया है।
  • अपर आयुक्त, नगर पालिका निगम, उज्जैन, पवन सिंह को पेशवाई और शाही स्नान मार्गों की व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया है।
  • उपसंचालक पंचायत, उज्जैन संभाग, कीर्ति मिश्रा को मुख्य सड़कों के वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था दिया गया है।
  • जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक बिंदु डोडिया को टेलिकॅाम सुविधाओं की व्यवस्था दिया गया है।
  • उपसंचालक जनसंपर्क अरुण कुमार राठौर को मीडिया प्लान का दायित्व सौंपा गया है।



Source link