नरसिंहपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दलीप कुमार ने मंगलवार को देवास नगर निगम के आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। निगम पहुंचने पर उपायुक्त ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
.
मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय ने 15 सितंबर 2025 को आदेश जारी किया था। इस आदेश के तहत 2019 बैच के अधिकारी दलीप कुमार को देवास नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया।
नए आयुक्त ने पदभार ग्रहण करने के बाद माताजी टेकरी पर दर्शन किए। उन्होंने मां तुलजा भवानी और मां चामुंडा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।