एसडीआरएफ की टीम दूसरे युवक की तलाश कर रही है।
नरसिंहपुर जिले के सुआतला थाना क्षेत्र में बिलहरा नादिया गांव के पास स्थित पाड़ाझिर नदी में अचानक तेज बहाव आ गया। इस दौरान बिलहरा के दो युवक बाबूलाल ठाकुर और अमित जाट बाइक से नदी पार कर रहे थे। घटना सोमवार देर रात की है।
.
बाइक समेत नदी में बहे युवक
तेज बहाव में दोनों युवक बाइक समेत बह गए। अमित जाट ने तैरकर अपनी जान बचा ली। बाबूलाल ठाकुर नदी में बह गया और अभी तक लापता है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने पहले नदी में बही बाइक को निकाला। अब बाबूलाल की तलाश जारी है।
एसडीआरएफ की टीम कर रही है तलाश
एसडीआरएफ के अधिकारी ने बताया कि नदी में तेज बहाव और घने जंगल के कारण तलाश में परेशानी आ रही है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस राहत कार्य में सहयोग कर रहे हैं। घटना से परिवारजन और ग्रामीण चिंतित हैं।