वो रील डिलीट कर दो, वरना…बिग बॉस कंटेस्टेंट तान्या मित्तल के भाई ने इन्फ्लुएंसर को धमकाया, जानें क्यों

वो रील डिलीट कर दो, वरना…बिग बॉस कंटेस्टेंट तान्या मित्तल के भाई ने इन्फ्लुएंसर को धमकाया, जानें क्यों


Last Updated:

Tanya Mittal News: ग्वालियर में तान्या मित्तल के भाई पर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर विश्वम ने गंभीर आरोप लगाएं है. अब ये मामला भी सोशल मीडियो पर तेजी से वायरल हो रहा है…

तान्या मित्तल न्यूज
Gwalior News: बिग बॉस 19 में अपनी एंट्री से ही विवादों में घिरीं ग्वालियर की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल अब एक नए विवाद के केंद्र में हैं. शो में तान्या ने अपने आलीशान घर, 150 सेक्योरिटी गार्ड्स और लग्जरी लाइफस्टाइल के दावों से सुर्खियां बटोरीं, लेकिन अब उनके परिवार पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विश्वम पंजवानी को धमकाने का गंभीर आरोप लगा है. विश्वम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और अपनी जान को खतरा बताया है.

क्या है पूरा विवाद?
बिग बॉस के घर में तान्या ने ग्वालियर का अपना घर ‘स्वर्ग’ और ‘7-स्टार होटल से बेहतर” बताया था. उन्होंने दावा किया कि उनके पास 150 बॉडीगार्ड्स हैं, हर फ्लोर पर 5 नौकर, 7 ड्राइवर और बिजली बिल सिर्फ ₹600 आता है, क्योंकि घर सोलर पैनल से चलता है. साथ ही, उन्होंने 800 साड़ियों का कलेक्शन और “बॉस” कहलाने की बात भी कही. लेकिन, सोशल मीडिया पर इन दावों को “हवाई” बताते हुए कई यूजर्स ने रील्स बनाईं. उसमें तान्या के दो मंजिला घर को “बैंक के ऊपर” दिखाया गया और दावों को झूठा करार दिया.
विश्वम पंजवानी की रील पर विवाद
इन्फ्लुएंसर विश्वम पंजवानी ने तान्या के इन दावों पर एक रील बनाई, जिसमें उन्होंने तान्या के परिवार और सिक्योरिटी के दावों पर सवाल उठाए. विश्वम का कहना है कि इस रील के बाद तान्या का भाई अमितेश मित्तल और उनके सिक्योरिटी गार्ड्स ने उन्हें धमकियां दीं. धमकियों में जान से मारने और “सबक सिखाने” की बात कही गई.

पुलिस से की शिकायत
विश्वम ने ग्वालियर पुलिस से शिकायत की. आरोप लगाया कि तान्या के परिवार से उनकी जान को खतरा है. विश्वम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने सुरक्षा की गुहार लगाई और कहा, “मैंने सिर्फ सवाल उठाए थे, लेकिन अब मेरी जान पर बन आई है.”

कह रहे रील डिलीट कर दो…
विश्वम ने News18 हिंदी को विशेष बातचीत में कहा, “तान्या ने शो में जो दावे किए, वो हकीकत से कोसों दूर हैं. मैंने सिर्फ फैक्ट चेक करने वाली रील बनाई, लेकिन उनके भाई अमितेश और सिक्योरिटी वालों ने फोन पर धमकी दी. उन्होंने कहा कि ‘रील डिलीट कर, वरना गायब हो जाएगा.’ मैं डर रहा हूं, लेकिन सच बोलना मेरा हक है.” विश्वम ने पुलिस से तत्काल सुरक्षा की मांग की है.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

वो रील डिलीट कर दो, वरना….बिग बॉस की तान्या मित्तल के भाई ने किसको धमकाया?



Source link