सिंगरौली में एक करोड़ के पार्कों में सफाई अभियान शुरू: नगर निगम कमिश्नर बोलीं-शहर को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना हमारी प्राथमिकता – Singrauli News

सिंगरौली में एक करोड़ के पार्कों में सफाई अभियान शुरू:  नगर निगम कमिश्नर बोलीं-शहर को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना हमारी प्राथमिकता – Singrauli News



श्रृंगी ऋषि वाटिका पार्क में सफाई अभियान शुरू किया गया है।

सिंगरौली में नगर निगम ने मंगलवार से श्रृंगी ऋषि वाटिका पार्क में सफाई अभियान शुरू कर दिया है। दरअसल, भास्कर ने पार्क की दुर्दशा पर खबर प्रकाशित की थी। इस पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए सफाई अभियान शुरू किया।

.

1 करोड़ की लागत से बने हैं दो पार्क

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 2022-23 में कलेक्ट्रेट गेट के सामने करीब एक करोड़ रुपए की लागत से दो पार्क बनाए गए थे। इन पार्कों में गुलाब के पौधे लगाए गए थे। रखरखाव के अभाव में ये गुलाब वाटिका खरपतवार से भर गई थी।

शहर के सभी पार्कों की सफाई का निर्देश

नगर निगम कमिश्नर सविता प्रधान ने मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लिया। उन्होंने अपने अमले को न केवल कलेक्ट्रेट के दोनों पार्क, बल्कि शहर के सभी पार्कों की सफाई का निर्देश दिया। कमिश्नर ने कहा कि शहर को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना उनकी प्राथमिकता है।

वर्तमान में कलेक्ट्रेट के सामने छह से अधिक कर्मचारी तैनात हैं। वे पार्क की सुंदरता बढ़ाने में जुटे हुए हैं। सफाई अभियान के बाद पार्क में गुलाब के फूल फिर से खिलने लगे हैं।



Source link