सूर्यकुमार को अपशब्द कहने वाले पाकिस्तानी की अक्ल 24 घंटे में आई ठिकाने

सूर्यकुमार को अपशब्द कहने वाले पाकिस्तानी की अक्ल 24 घंटे में आई ठिकाने


Last Updated:

एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में हराया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉप पर सलमान आगा से और मैच के बाद टीम के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया, इस बात पर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान यूसुफ मोहम्मद बौखला उठे और सूर्या को अपशब्द कहे अब उन्होंने इसे लेकर सफाई दी है

सूर्यकुमार को अपशब्द कहने वाले पाकिस्तानी की अक्ल 24 घंटे में आई ठिकाने
नई दिल्ली. एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से टॉस के वक्त हाथ नहीं मिलाया. इसके बाद छक्के से मैच खत्म किया और साथी शिवम दुबे के साथ सीधा ड्रेसिंग रूम में चले गए. पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी मैदान पर उनके हाथ मिलाने का इंतजार करते रहे. प्रजेंटेशन पर सूर्यकुमार यादव ने आकर जीत को इंडियन आर्मी और पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को समर्पित किया. इस बात से पाकिस्तान पूरी तरह से बौखला गया. पूर्व पाकिस्तान कप्तान यूसुफ मोहम्मद (पहले यूसुफ योहाना) ने टीवी पर एक शो के दौरान सूर्यकुमार यादव को अपशब्द कहे. 24 घंटे के अंदर उन्होंने सोशल मीडिया पर माफी मांगी.

पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों द्वारा की गई बेइज्जती से तिलमिलाए यूसुफ ने टीवी पर बैठकर सूर्यकुमार को अपशब्द कहे. जब उनको अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने पोस्ट कर इसपर सफाई दी, “मैंने किसी भी खिलाड़ी का अपमान करने का इरादा नहीं किया था जो अपने देश के लिए जुनून और गरिमा के साथ खेलता है, लेकिन जब इरफान पठान ने कहा कि शाहिद खान अफरीदी कुत्ते की तरह भौंक रहे थे, तो भारतीय मीडिया और लोग उनकी तारीफ क्यों कर रहे थे? क्या इसे उन सभी द्वारा खारिज नहीं किया जाना चाहिए था जो गरिमा और सम्मान की बात करते हैं?”



Source link