सूत्रों के मुताबिक, ईडी को जांच के दौरान इन तीनों के नाम सामने आए, जिसके बाद एजेंसी ने उन्हें दिल्ली मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया है. रॉबिन उथप्पा को 22 सितंबर को, युवराज सिंह को 23 सितंबर को और सोनू सूद को 24 सितंबर को ईडी मुख्यालय में पेश होने के लिए समन भेजा गया है. जांच एजेंसी यह जानना चाहती है कि क्या इन हस्तियों को अवैध सट्टेबाजी एप से कोई आर्थिक लाभ मिला था, क्या वे किसी प्रकार से इस प्लेटफॉर्म के प्रचार या अप्रत्यक्ष संपर्क में रहे हैं, और क्या आरोपियों ने इन तक पहुंच बनाई थी.
रैना-धवन से भी हुई पूछताछ
क्या है 1x Bet का पूरा मामला?
1x Bet एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन बेटिंग कंपनी है जिस पर भारत में बड़े पैमाने पर अवैध सट्टेबाजी कराने और हवाला चैनलों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करने का आरोप है. ईडी का दावा है कि इस अवैध सट्टेबाजी ऐप ने भारत में लाखों लोगों को चूना लगाया और भारी मात्रा में काला धन जमा किया. इन ऐप्स ने क्रिकेट सट्टेबाजी और लाइव कैसीनो गेम्स पर फोकस किया, जो देश के जुआ कानूनों का उल्लंघन है. ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम, 2025 के तहत इन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, और ED इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए सख्त कार्रवाई कर रही है.
यह मामला सिर्फ आर्थिक अपराध तक सीमित नहीं है बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी गंभीर है, क्योंकि ऐसे प्लेटफॉर्म्स का असर सीधे युवाओं पर पड़ता है. बड़ी हस्तियों के इनसे जुड़े होने से इन अवैध गतिविधियों को अप्रत्यक्ष बढ़ावा मिलने का खतरा रहता है. यही वजह है कि ईडी इस पूरे केस को बेहद गंभीरता से देख रही है और लगातार सख्ती बढ़ा रही है.