155 गेंद, 229 रन…नामुमकिन जैसा है ODI क्रिकेट के इस महारिकॉर्ड का टूटना! 28 सालों से है अमर

155 गेंद, 229 रन…नामुमकिन जैसा है ODI क्रिकेट के इस महारिकॉर्ड का टूटना! 28 सालों से है अमर


Unbreakable Record of ODI Cricket: भारत में महिला वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर को होने वाली है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया पहली बार खिताब जीतने के लिए उतरेगी. ओपनिंग मैच में भारत का सामना श्रीलंका से गुवाहाटी में होगा. इस टूर्नामेंट के इतिहास में एक से बढ़कर रिकॉर्ड बने हैं. क्रिकेट फैंस हमेशा से बड़ी-बड़ी उपलब्धियों को याद करते हैं. किसी से भी पुरुषों के पहले वनडे दोहरे शतक के बारे में पूछिए, तो सचिन तेंदुलकर का नाम जुबान पर आ जाएगा. यह सच भी है, लेकिन तेंदुलकर के नाम वनडे क्रिकेट का पहला दोहरा शतक नहीं है.

1997 में हुआ था कमाल

वनडे क्रिकेट का पहला दोहरा शतक बेलिंडा क्लार्क ने लगाया है. 16 दिसंबर, 1997 को मुंबई की चिलचिलाती गर्मी में क्लार्क महिला वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेनमार्क के खिलाफ खेलने उतरीं. यह मैच सुर्खियों के लिए नहीं बनाया गया था. डेनमार्क नई टीम थी और ऑस्ट्रेलिया प्रबल दावेदार थी. उस मैच में कुछ ऐसा हुआ जिसे कभी किसी ने सोचा नहीं था. क्लार्क अपने फुटवर्क में सटीक और अपने स्ट्रोकप्ले में अथक, धैर्य और दबदबे के मिश्रण के साथ बल्लेबाजी कर रही थीं. उन्होंने ऐसे ड्राइव लगाए जिसने फैंस का दिल जीत लिया.

Add Zee News as a Preferred Source


महिला वनडे वर्ल्ड कप का उच्चतम स्कोर

229 रन बनाकर नाबाद लौटने तक क्लार्क ने डेनमार्क की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाने के अलावा और भी बहुत कुछ कर दिखाया था. उन्होंने क्रिकेट को वनडे में पहला दोहरा शतक दिलाया था. एक ऐसा रिकॉर्ड जो अब तक बरकरार है. उन्होंने 155 गेंदों की पारी में 22 चौके लगाए. ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवरों में 3 विकेट पर 412 रनों का पहाड़ स्कोर खड़ा किया. डेनमार्क की टीम 49 रनों पर ही सिमट गई.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को लगेगा एक और झटका, सरेआम होगी मोहसिन नकवी की बेइज्जती, सामने आया सूर्या की सेना का सीक्रेट प्लान!

क्लार्क का महारिकॉर्ड

क्लार्क महिला वनडे वर्ल्ड कप में दोहरा शतक लगाने वाली इकलौती खिलाड़ी हैं. क्लार्क के इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के करीब 2017 में श्रीलंका की चमारी अटापट्टू पहुंची थीं. वह 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्टल में 178 रनों पर नाबाद रह गई थीं. क्लार्क के रिकॉर्ड से वह 51 रन पीछे रह गई थीं.

ये भी पढ़ें: Asia Cup Super 4 Scenarios: भारत की सीट पक्की…पाकिस्तान की सांसें अटकीं, अब 3 जगह की रेस में 5 टीमें

महिला वनडे वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली क्रिकेटर

बेलिंडा क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया)- 229* रन खिलाफ डेनमार्क- 1997
चमारी अटापट्टू (श्रीलंका)- 178* रन खिलाफ ऑस्ट्रेलिया- 2017
चार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड)- 173* रन खिलाफ आयरलैंड- 1997
हरमनप्रीत कौर (भारत)- 171* रन खिलाफ ऑस्ट्रेलिया- 2017
स्टेफनी टेलर (वेस्टइंडीज)- 171 रन खिलाफ श्रीलंका- 2013



Source link