Last Updated:
Fashion Tips: ऑफिस वियर के लिए कई महिलाएं कुर्ते को पहनना पसंद करती है. ऐसे में कुछ टिप्स आपके पुराने कुर्ते को नया रूप दे सकते हैं.
कुर्ता एलिगेंट दिखने के साथ ही कंफर्टेबल और फार्मल लुक आसानी से देता है. लेकिन रोज वहीं बोरिंग लुक वाले कुर्ते पहनकर एक जैसा लुक दिखता है तो जरा अपने कुर्ते पर इन ब्यूटीफुल डिजाइन की स्लीव स्टिच करवा लें. सिंपल सा कुर्ता भी पूरी तरह से फैशनेबल लुक देगा और आपका बदला अंदाज कलीग्स देखकर तारीफ करेंगे.

लटकन लगवाएं
अगर ऑफिस में फेस्टिवल सीजन में कुर्ता पहनना है तो इस तरह कौड़ी को लटकवाएं. ये काफी हटके डिजाइन स्लीव को ब्यूटीफुल बना देगी.

पर्ल लगवाएं
स्लीव पर कट लगवाकर बीच-बीच में पर्ल को स्टिच करवाएं. ये आपके किसी भी कुर्ते को एकदम से फैंसी लुक देने में मदद करेगा.

कफ डिजाइन
ऑफिस वाले कुर्ते काफी सारे लाइनिंग वाले होते हैं. इस तरह के सिंपल कुर्ते पर कफ डिजाइन की स्लीव ब्यूटीफुल और एलिगेंट लुक देती है.

थ्री लेयर डिजाइन स्लीव
कुर्ते में थ्री फोर्थ स्लीव के साथ थोड़ा सा प्लीट्स देकर पायजामे के कपड़े को अटैच करवाएं. तब ऐसा लुक स्लीव दिखेगा.

बेल स्लीव विद बॉर्डर
कुर्ता अगर अनारकली या नायरा कट स्टिच करवा रही हैं तो उस पर ये बेल स्लीव भी स्टिच करवा सकती हैं, ये ब्यूटीफुल लुक देगा.

कुर्ते पर फ्रिल डिजाइन
कुर्ते की सिंपल सी स्लीव पर पायजामे के फैब्रिक की मदद से बॉर्डर और फ्रिल स्टिच करवाएं, ये ब्यूटीफुल दिखेगा.

कट स्लीव डिजाइन
स्लीवलेस कुर्ता पहनने का मन नही है तो इस तरह स्लीव पर कट लगवाकर नीचे की तरफ से स्टिच करवाएं, ये एलिगेंट डिजाइन कुर्ते पर जंचेगी.

हैवी सूट को आकर्षक लुक देने के लिए उसकी स्लीव्स पर इस तरह से बटन लगवाएं, आप चाहें को कपड़े के बीड्स बटन भी लगवा सकती हैं.

डोरी स्लीव्स डिजाइन
स्लीव्स को फैंसी लुक देने के लिए आप इस तरह की चौड़ी डोरी डिजाइन को बनवाएं, चाहें तो डोरी को बो स्टाइल में बांधकर स्टिच भी करवा सकती हैं.

कट विद डोरी डिजाइन
कुर्ती को स्टाइलिश डिजाइन का बनवाने के लिए इस तरह के पैटर्न को चुनें, ये दिखने में काफी अच्छा लगता है और आपके कॉटन के सूट को फैंसी लुक दे सकता है.

नेट स्लीव डिजाइन
सिंपल बाजू को सुंदर बनाने के लिए इस तरह से नेट या फिर ऑर्गेंजा का कपड़ा लगवाएं, कुर्ती को पार्टी वियर बनाने के लिए इसे सजाने के लिए मोती भी लगा सकते हैं.

गेटिस पव स्लीव्स डिजाइन
सूट को मॉर्डन लुक देना हो तो आप इस तरह की गेटिस पव स्लीव्स डिजाइन को चुन सकती हैं, ऑफिस वियर के लिए भी इस तरह की स्लीव्स परफेक्ट हैं.

क्रिस क्राॅस डोरी डिजाइन
अपने सूट को थोड़ा सा क्लासी और स्टाइलिश लुक देना है तो कुर्ती की स्लीव्स पर इस तरह से क्रिस-क्रॉस डोरी डिजाइन को बनवाएं.

ट्रेंडी स्लीव्स डिजाइन
इस तरह की स्लीव्स इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, लूज फिटिंग सूट में इस तरह की स्लीव्स बनवाएं और सूट से मैच करती कॉटन लेस से सजाएं.