Last Updated:
PM Modi Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 75वें जन्मदिन पर कल बुधवार को मध्य प्रदेश के धार जिले में देश के पहले पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क का शुभारंभ करेंगे. इसके साथ ही वे ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ की शुरुआत करेंगे.
पीएम मोदी 17 सितंबर को अपने जन्मदिन पर मध्य प्रदेश को कई सौगातें देंगे. इन शिविरों में महिलाओं और बच्चों को एनीमिया, टीबी, कैंसर और सिकल सेल जैसी बीमारियों की मुफ्त जांच मिलेगी. साथ ही महिलाओं को स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किए जाएंगे, जिससे वे सीधे स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगी. ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में यह पहल विशेष महत्व रखती है. कार्यक्रम स्थल पर दो विशेष पवेलियन बनाए गए हैं. एक पवेलियन ‘स्वस्थ नारी’ अभियान के लक्ष्यों और कार्यान्वयन को प्रदर्शित करेगा, जबकि दूसरा पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क के मॉडल और इंफ्रास्ट्रक्चर को दर्शाएगा. ये पवेलियन केवल प्रधानमंत्री और उच्च-स्तरीय अधिकारियों के लिए हैं.
प्रधानमंत्री इस अवसर पर धार जिले में 2,158 एकड़ में स्थापित होने वाले देश के पहले पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क का भूमि पूजन करेंगे. यह पार्क कृषि से लेकर फैशन तक की पूरी टेक्सटाइल चेन को एक छत के नीचे लाएगा. इसमें प्लग-एंड-प्ले यूनिट्स, सोलर ऊर्जा और जीरो लिक्विड डिस्चार्ज सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी. अनुमान है कि इस परियोजना में 23,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आएगा और लगभग 3 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे.
महिला स्वास्थ्य, आदिवासी विकास और औद्योगिक उन्नति का संगम
प्रधानमंत्री का यह दौरा केवल औपचारिक जन्मदिन समारोह नहीं है, बल्कि एक सामाजिक और औद्योगिक महाकुंभ है. धार से शुरू होने वाली ये पहलें महिला स्वास्थ्य, आदिवासी कल्याण और औद्योगिक उन्नति के कई आयामों को एक साथ जोड़ती हैं. इससे यह स्पष्ट होता है कि राज्य सरकार और केंद्र विकास को जन-कल्याण, महिला सशक्तिकरण और आर्थिक प्रगति के साथ जोड़ रही है.
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें