Shreyas Iyer: एक तरफ एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के सुपर-4 में पहुंचने की खुशी है तो दूसरी तरफ स्टार क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के घर मातम छा चुका है. श्रेयस अय्यर एशिया कप से पहले चर्चा में थे क्योंकि उन्हें स्क्वाड से बाहर रखा गया था. एशिया कप शुरू होने तक सवाल यही था कि आखिर श्रेयस अय्यर एशिया कप के स्क्वाड का हिस्सा क्यों नहीं है. अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर कर फैंस को भावुक कर दिया है.
श्रेयस अय्यर का भावुक वीडियो
श्रेयस अय्यर ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है. वीडियो में अय्यर और उनका पेट डॉग है, दरअसल अय्यर ने अपने पेट के साथ कुछ यादें शेयर की हैं क्योंकि अब वह इस दुनिया में नहीं है. वीडियो पोस्ट करते हुए अय्यर ने लिखा, ‘Rest Easy My Angel..’ अय्यर के पोस्ट में फैंस भी भावुक नजर आए. पंजाब किंग्स ने भी ‘Rest In Peace’ कमेंट बॉक्स में लिखा.
अय्यर का फिर हो सकता है कमबैक
श्रेयस अय्यर का कमबैक टीम इंडिया में हो सकता है. एशिया कप में उनके ड्रॉप होने के बाद सेलेक्टर्स पर भी सवाल उठे थे. हालांकि, इसके बाद बीसीसीआई ने अय्यर को कप्तानी सौंपी. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ए की टीम 2 मल्टी डे मुकाबले और 3 वनडे के लिए भारत का दौरा करने वाली है. अब मल्टी डे मुकाबलों के लिए बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर को इंडिया ए का कप्तान चुना गया है. वहीं, ध्रुव जुरेल उनके डिप्टी रहेंगे.
ये भी पढे़ं.. एक मैच के 4.5 करोड़… BCCI को मिली गजब डील, Dream 11 से भी ज्यादा रकम देगा Apollo Tyre
भारत-इंग्लैंड सीरीज से हुए ड्रॉप
श्रेयस अय्यर भारत के इंग्लैंड दौरे से भी ड्रॉप हो गए थे. उनके स्थान पर करुण नायर को मौका मिल गया था. हालांकि, करुण नायर 8 साल बाद टीम इंडिया में कमबैक के बाद भी फ्लॉप रहे. अब अय्यर के फिर से टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद की जा सकती है. भारतीय टीम एशिया कप के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी, अब देखना दिलचस्प होगा कि इस सीरीज में अय्यर की वापसी होती है या नहीं.
अपडेट जारी है..