Last Updated:
Rose Plant Care Tips: गुलाब के पौधे में फूल क्यों नहीं आ रहे? जानिए गार्डनिंग एक्सपर्ट से आसान घरेलू टिप्स. मिट्टी, धूप, पानी और कीट नियंत्रण का सही ध्यान रखकर गुलाब दोबारा खिलेंगे.
ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्यों होता है और इसे ठीक कैसे करें? तो आज हम आपको बताएंगे कुछ आसान टिप्स, जिन्हें अपनाने से गुलाब के पौधे फिर से फूलों से लद जाएंगे.
सागर के तिलकगंज निवासी शैलेंद्र जैन, जो पिछले 16 सालों से गार्डनिंग कर रहे हैं, बताते हैं कि गुलाब का पौधा लगाने के लिए मिट्टी का उपजाऊ होना बेहद जरूरी है. मिट्टी ऐसी होनी चाहिए जिसमें पानी निकासी की सही व्यवस्था हो. मिट्टी में वर्मी कम्पोस्ट और गोबर की खाद मिलाने से पौधे को पर्याप्त पोषण मिलता है. मिट्टी का pH लेवल 6.0 से 6.5 के बीच होना चाहिए. यही गुलाब की सेहत के लिए सही माना जाता है.
धूप और हवा
गुलाब को रोजाना कम से कम 6 से 8 घंटे सीधी धूप की जरूरत होती है. अगर पौधा हवादार जगह पर हो तो यह और भी अच्छा है. साथ ही समय-समय पर मिट्टी को हल्का-सा खोदते रहना चाहिए ताकि पौधे की जड़ों तक हवा और पोषण आसानी से पहुंचे.
गुलाब को रोजाना पानी देना पड़ता है, लेकिन पानी देने का तरीका सही होना चाहिए. ध्यान रखें कि पानी पत्तियों पर न गिरे, वरना फंगल इंफेक्शन हो सकता है. पानी सिर्फ जड़ों तक पहुंचे और मिट्टी हल्की-सी नम रहे. गर्मियों में पौधे को ज्यादा पानी की जरूरत होती है, जबकि सर्दियों में कम पानी देना चाहिए.
बीमारियों से बचाव
गुलाब की पत्तियों पर अक्सर सफेद मक्खी और मकड़ी का अटैक हो जाता है. इससे बचाने के लिए महीने में एक बार नीम तेल का छिड़काव करें. चाहें तो हल्के शैंपू का घोल बनाकर स्प्रे भी कर सकते हैं. इससे कीट और फंगस दोनों पर नियंत्रण हो जाएगा और पौधे से अच्छे फूल खिलेंगे.
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें