बड़वानी जिले के अंजड़ नगर में खेल मैदानों की कमी से खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर में वर्तमान में केवल अमृतानंद शासकीय महाविद्यालय का खेल मैदान बचा है। राजपुर रोड स्थित स्कूल में सीएम राइज स्कूल के निर्माण के बाद वहां का खेल मैद
.
फुटबॉल और हॉकी के लिए प्रसिद्ध अंजड़ से कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। सीनियर फुटबॉल खिलाड़ी अमजद मंसूरी के अनुसार, मैदान की कमी से युवा खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के लिए रोज बड़वानी जाना पड़ता है। फुटबॉल खिलाड़ी विवेक पाटीदार ने बताया कि मैदान नहीं होने से कई खिलाड़ियों ने खेलना छोड़ दिया है।
खिलाड़ियों का कहना है कि खेल मैदान की कमी से बच्चे सोशल मीडिया पर अधिक समय बिता रहे हैं। इससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास प्रभावित हो रहा है। हॉकी खेलने वाली बालिकाओं को भी अपनी प्रतिभा निखारने बड़वानी जाना पड़ता है।
शासकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर सुरेश काग के अनुसार, वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुए खेल मैदान के उन्नयन की घोषणा की थी। इस संबंध में अधिकारियों के साथ पत्राचार जारी है।



