अनूपपुर में ढाबे पर जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने 67 हजार से अधिक नकद और वाहन जब्त किए – Anuppur News

अनूपपुर में ढाबे पर जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार:  पुलिस ने 67 हजार से अधिक नकद और वाहन जब्त किए – Anuppur News



अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने हाईवे किनारे स्थित एक ढाबे पर जुए के फड़ पर कार्रवाई करते हुए 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुलिस ने उनके पास से 67 हजार 805 रुपए नकद, तीन वाहन और आठ मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

.

एसडीओपी सुमित क्रेरकेट्टा और थाना प्रभारी अरविंद जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया।

पुलिस टीम ने ढाबे की घेराबंदी कर रेड की

कोतवाली टीआई अरविंद जैन को हाईवे किनारे बने दिल्ली दरबार फैमिली ढाबा में जुआ संचालित होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ढाबे की घेराबंदी कर रेड की कार्रवाई को अंजाम दिया।

गिरफ्तार किए गए जुआरियों में राजेश चौहान, दीपक कोरी, अरबाज खान, जितेंद्र गुप्ता, अमित सिंह, संतोष कुमार राठौर, राधे पटेल और राजेश पटेल शामिल हैं।

67 हजार रुपए, वैन और 8 मोबाइल जब्त

मौके से पुलिस ने एक स्विफ्ट कार, एक मारुति वैन, आठ मोबाइल फोन और 67 हजार 805 रुपए नकद जब्त किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link