Last Updated:
लखनऊ में सैम कोंस्टास और कैंपबेल केलावे की 198 रन की साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया ए ने इंडिया ए के खिलाफ पहले दिन 5 विकेट पर 337 रन बनाए, हर्ष दुबे ने तीन विकेट लेकर भारत ए को वापसी दिलाई.
कोंस्टास ने भारतीय टीम के पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर डेब्यू मैच में आक्रामक पारी से प्रभावित किया था. उनको रणजी ट्रॉफी के धमाल मचाने वाले दुबे ने अपना शिकार बनाया. आउट होने से पहले सैम ने 144 गेंद की पारी में 10 चौके और तीन छक्कों की मदद से 109 रन बनाए. इस 19 साल के खिलाड़ी को केलावे का शानदार साथ मिला जिन्होंने 97 गेंद में 10 चौके और दो छक्कों की मदद से 88 रन बनाए. कोंस्टास और केलावे की जोड़ी ने भारतीय टेस्ट गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा सहित अन्य गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखा कर टीम को 38वें ओवर में 200 रन के करीब पहुंचा दिया.
Australia A have won the toss and elected to bat against India A in the first multi-day match in Lucknow