1. व्हाइट स्नेक रूट (White Snakeroot Plant)
वाइट स्नेकरूट नामक पौधा छोटे-छोटे सफेद फूलों से सजा होता है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगता है लेकिन इसकी असलियत कुछ और ही है. वैज्ञानिक रिपोर्ट के अनुसार, इसमें ‘ट्रेमैटोल’ नामक जहरीला अल्कोहल पाया जाता है. गलती से इसका सेवन करना शरीर में जहरीली प्रक्रिया को जन्म देता है, जिससे उल्टी, पेटदर्द, सिरदर्द और गंभीर मामलों में कोमा तक हो सकता है. अमेरिका में इसके कारण इतिहास में एक दुखद घटना भी दर्ज है. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की मां की मृत्यु इसी पौधे के कारण हुई थी.
ओलिएंडर, जिसे कनेरा भी कहा जाता है, बेहद खूबसूरत और रंग-बिरंगे फूलों वाला पौधा है लेकिन इसके पत्तों और फूलों में ‘कार्डियेक ग्लायकोसाइड्स’ नामक जहरीला तत्व पाया जाता है. इसके संपर्क में आने से शरीर में खुजली, चक्कर, उल्टी और पेट में दर्द की समस्या हो सकती है. गंभीर रूप से इसका सेवन कोमा और दिल की बीमारी तक ले जा सकता है. ध्यान रखें, यहां तक कि इसके फूलों का रस भी खतरनाक होता है और शहद बनाकर इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है.
3. रोजरी पी (Rosary Pea Plant)
रोजरी पी नामक पौधा जंगलों में ज्यादा पाया जाता है. इसके खूबसूरत लाल रंग के छोटे-छोटे बीज देखने में आकर्षक होते हैं लेकिन इन बीजों में ‘एब्रिन’ नामक अत्यंत जहरीला रासायनिक तत्व पाया जाता है, जो एक घातक राइबोसोम अवरोधक प्रोटीन है. सिर्फ तीन माइक्रोग्राम मात्रा में भी यह इंसान की जान ले सकता है. कई लोग इसे प्रार्थना माला या जूलरी बनाने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं, जो बहुत ही जोखिम भरा साबित हो सकता है. यदि गलती से इसे चबाया या खुरच लिया जाए, तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.
अरंडी का पौधा भारत सहित कई देशों में पाया जाता है. इसके बीजों से कैस्टर ऑइल निकाला जाता है, जिसका औद्योगिक और घरेलू उपयोग होता है लेकिन इसके बीजों में ‘राइसिन’ नामक अत्यंत जहरीला पदार्थ होता है. यदि यह शरीर में प्रवेश कर जाए, तो कोशिकाओं के प्रोटीन संश्लेषण को रोक देता है, जिससे गंभीर बीमारी हो सकती है. छोटे बच्चे अक्सर इन चमकदार बीजों को खाने की गलती कर बैठते हैं, इसलिए इसे घर में बिल्कुल न रखें.
5. टैक्सस बैक्कटा (Taxus Baccata Plant)
टैक्सस बैक्कटा को यॉर्कशायर टक्सस भी कहते हैं. यह पौधा यूरोप, अफ्रीका और एशिया में पाया जाता है. इसके लाल रंग के फल और हरे पत्ते देखने में बेहद आकर्षक लगते हैं लेकिन इसके बीज और पौधे की हर एक भाग में ‘टैक्सीन’ नामक जानलेवा तत्व होता है. इसके संपर्क में आते ही गंभीर जहर असर दिखाने लगता है और इससे मौत भी हो सकती है. खासतौर पर बच्चों को इसके पास नहीं आने देना चाहिए.
डॉल्स आई प्लांट का वैज्ञानिक नाम Actaea pachypoda है. इस पौधे की सफेद रंग की छोटी-छोटी बेरी अत्यधिक जहरीली होती हैं. एक बेरी का सेवन भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न कर सकता है. यह शरीर में सांस फूलने, ह्रदय गति असामान्य होने और कोमा जैसी स्थितियों को जन्म देता है. इस पौधे को कभी भी घर या ऑफिस में नहीं लगाना चाहिए.
जहरीले पौधों की करें पहचान
गौरतलब है कि पेड़-पौधे घर या ऑफिस में हरियाली और खूबसूरती तो लाते हैं लेकिन अगर आप जहरीले पौधों के बारे में अनजान होकर उन्हें लगा लेते हैं, तो यह आपके और आपके परिवार के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, इसलिए पौधे लगाने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें. अगर आपके गार्डन या आसपास ऐसे पौधे हैं, तो उन्हें पहचानें और दूरी बनाए रखें. हेल्थ एक्सपर्ट भी सलाह देते हैं कि जहरीले पौधों से बचाव करना ही सर्वोत्तम उपाय है. याद रखें, सुरक्षा से बड़ा कोई उपाय नहीं है.