देवास में विश्वकर्मा जयंती पर निकला चल समारोह: शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी झांकी, 2 हजार से अधिक लोगों ने भंडारे में प्रसादी पाई – Dewas News

देवास में विश्वकर्मा जयंती पर निकला चल समारोह:  शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी झांकी, 2 हजार से अधिक लोगों ने भंडारे में प्रसादी पाई – Dewas News


देवास में विश्वकर्मा जयंती पर सर्व श्री विश्वकर्मा वंशज जिला देवास की ओर से बुधवार को चल समारोह निकाला गया। यह शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

.

चल समारोह की शुरुआत सुबह 9 बजे महावीर नगर स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर से हुई। यहां विशेष पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके बाद शोभायात्रा खेड़ापति मंदिर, एमजी रोड, नावेल्टी चौराहा, जनता बैंक, जवाहर चौक, मनकामनेश्वर मंदिर, तीन बत्ती चौराहा और पीठा रोड होते हुए पुनः नावेल्टी चौराहा से महावीर नगर पहुंची।

झांकियां बनीं आकर्षण

चल समारोह में भगवान विश्वकर्मा और उनके पांच पुत्रों की जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। भजन गायकों ने भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर महिलाएं झूमती नजर आईं। समाजजन पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए।

समापन पर हुआ भंडारा

समारोह का समापन महावीर नगर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में हुआ। यहां विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समाज अध्यक्ष पीडी शर्मा और विश्वकर्मा मंदिर समिति अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि 2 हजार से अधिक लोगों ने महाप्रसादी ग्रहण की।



Source link