पाकिस्‍तान नहीं खेलेगा UAE के खिलाफ अपना मैच, हैंडशेक विवाद के बाद फैसला

पाकिस्‍तान नहीं खेलेगा UAE के खिलाफ अपना मैच, हैंडशेक विवाद के बाद फैसला


Last Updated:

Pakistan vs UAE: भारत की टीम ने पाकिस्‍तान से हैंडशेक करने से इनकार कर दिया था. इसके बाद पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड ने इसे बड़ा मुद्दा बना दिया था. अब पाकिस्‍तान क जियो न्‍यूज के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि अब पाकिस्‍तान की टीम आज का एशिया कप मैच नहीं खेलेगी. पाकिस्‍तान मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को एशिया कप से निकालने की मांग पर अड़ा है.

पाकिस्‍तान की टीम ने यूएई के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था. (News18)
पाकिस्‍तान बनाम यूएई: भारत से हैंडशेक विवाद के बाद पाकिस्‍तान की टीम को आज यूएई के खिलाफ अपने ग्रुप स्‍टेज का आखिरी मैच खेलना था. पाकिस्‍तान मीडिया के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि सलमान आगा की कप्‍तानी वाली टीम आज का मैच नहीं खेलेगी. पाकिस्‍तान के जियो न्‍यूज की तरफ से यह जानकारी दी गई है. इसका मतलब साफ है, पाकिस्‍तान के बाहर होते ही यूएई सुपर-4 के लिए क्‍वालिफाई कर जाएगी. पाकिस्‍तान मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को एशिया कप से निकालने की मांग पर अड़ा है. कुछ रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि अगर रेफरी माफी मांग ले तो भी पाकिस्‍तान आज का मैच खेल सकता है.

मोहसीन नकवी ने दी टीम के स्‍टेडियम रवाना होने की जानकारी
पीसीबी चीफ नकवी ने कहा कि हमने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को स्टेडियम की ओर रवाना होने का निर्देश दिया है. सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने बताया कि टीम अब होटल से निकल चुकी है और मैदान की ओर बढ़ रही है. इससे पहले PCB ने ICC से मैच को एक घंटे के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया था, ताकि चल रही बैकचैनल बातचीत में सकारात्मक परिणाम मिल सके. नकवी के अनुसार सभी अधिकारियों और खिलाड़ियों को निर्देशित किया गया है कि वे नियमों और टूर्नामेंट के समय सारिणी का पालन करें. अब सभी की नजरें मैदान पर हैं और आगामी घटनाओं का इंतजार है.

यह कदम एशिया कप में बड़ा बदलाव लाने वाला है. क्‍योंकि पाकिस्‍तान की टीम के मैच से हटने का मतलब है कि अंक तालिका में यूएई को सीधा फायदा मिलेगा. इस फैसले के बाद यूएई की टीम सुपर-4 चरण में क्वालिफाई कर जाएगी और पाकिस्‍तान का सफर यहीं खत्‍म हो जाएगा. पाकिस्‍तान का यह निर्णय न केवल क्रिकेट प्रेमियों को चौंकाने वाला है बल्कि टूर्नामेंट की साख पर भी सवाल खड़े करता है.

दरअसल, भारत-पाक मैच में कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने पाक खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था. इस घटना को पाकिस्‍तान मीडिया और क्रिकेट बोर्ड ने राजनीतिक रंग दे दिया. इसके बाद से ही पाक खेमे में असंतोष की आवाजें तेज हो गईं. हालात इतने बिगड़े कि पाकिस्‍तान ने मैच रेफरी एंडी पायकॉफ्ट (Andy Pycroft) को हटाने की मांग तक कर डाली. उनका आरोप है कि रेफरी ने भारत की टीम के पक्ष में फैसले किए और पाकिस्तान के साथ न्‍याय नहीं हुआ.

एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने पाकिस्‍तान की इस मांग को खारिज कर दिया. इसके बाद पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने यूएई के खिलाफ मैच न खेलने का निर्णय ले लिया. माना जा रहा है कि यह फैसला भावनाओं में आकर लिया गया है लेकिन इसका खामियाजा पाकिस्‍तान की टीम को ही भुगतना होगा. भारत के खिलाफ हार और विवाद ने पहले ही टीम पर दबाव बढ़ा दिया था. अब यूएई के खिलाफ मैच से हटना पाकिस्‍तान की टूर्नामेंट यात्रा को समय से पहले ही खत्‍म कर देगा. ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों का मानना है कि यह कदम खेल भावना के खिलाफ है और पाकिस्‍तान क्रिकेट अपने ही फैसलों से खुद को नुकसान पहुंचा रहा है.

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

homecricket

पाकिस्‍तान नहीं खेलेगा UAE के खिलाफ अपना मैच, हैंडशेक विवाद के बाद फैसला



Source link