अशोकनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को जिले में सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत हुई। कलेक्टर आदित्य सिंह और अन्य अधिकारियों ने बस स्टैंड पहुंचकर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर जगह-जगह पड़ा
.
सेवा पखवाड़ा अभियान के लिए स्पेशल को हरी झंडी अभियान को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए एक विशेष प्रचार वाहन को गांव-गांव भेजा जाएगा। कलेक्टर और पूर्व विधायक ने हरी झंडी दिखाकर इस वाहन को रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान टोरिया स्थित सीएम राइस स्कूल में पौधारोपण किया गया। वहीं, पहले दिन रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान यह सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। प्रशासन ने इसके लिए विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया है। अभियान के दौरान हर दिन अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच, जनजागरूकता और सेवा से जुड़े कार्य शामिल रहेंगे।
अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को समाजहित और स्वच्छता से जोड़ना है। साथ ही गांधी जयंती तक चलने वाले इस कार्यक्रम से जिलेभर में सेवा और जनभागीदारी का संदेश पहुंचेगा।