Last Updated:
Rahul Dravid IPL Coach: अपने कोचिंग कार्यकाल के आखिरी पड़ाव पर राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनाया. चंद महीने बाद वह राजस्थान रॉयल्स से जुड़े, लेकिन अब वहां से भी उनकी विदाई हो चुकी है.
चलिए आपको उन 3 टीम के बारे में बताते हैं जो राहुल द्रविड़ को कोच बनाने की लाइन में हैं.
राजस्थान रॉयल्स के अलावा कोलकाता नाइटराइडर्स एकमात्र ऐसी टीम है, जिसके पास फिलहाल कोई हेड कोच नहीं है. चंद्रकांत पंडित साल 2025 में टाइटल डिफेंड नहीं कर पाए. कई प्लेयर्स भी उनसे खुश नहीं थे इसलिए उन्हें पद से हटा दिया गया. अब तीन बार की चैंपियन टीम हेड कोच की तलाश में है, ऐसे में उन्हें द्रविड़ से बेहतर नाम मिलने की संभावना कम ही है.
2. लखनऊ सुपर जायंट्स
जब से जस्टिन लैंगर ने दो साल पहले लखनऊ सुपरजायंट्स की कमान संभाली है तो तब से टीम प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही है. मालिक संजीव गोयनका ने आईपीएल 2025 से पहले जहीर खान को टीम का मेंटॉर बनाया, लेकिन वह भी जादू चलाने में असफल ही रहे. अब जब राहुल द्रविड़ किसी टीम के साथ नहीं जुड़े हैं तो हो सकता है कि लखनऊ फ्रैंचाइजी उन्हें साइन करने की कोशिश करें. हालांकि इसकी संभावना कम ही नजर आती है.
3. दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स के साथ राहुर द्रविड़ पहले भी काम कर चुके हैं और 2016 सीजन में उनके मेंटॉर भी रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हेमंग बदानी ज्यादा अनुभवी नहीं हैं और द्रविड़ के साथ शानदार शुरुआत के बाद 2025 में प्लेऑफ में न पहुंच पाना एक बड़ा बदलाव ला सकता है.
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें