Last Updated:
INDW vs AUSW: स्मृति मंधाना के तेज शतक और क्रांति गौड़ की शानदार गेंदबाजी से भारत ने ऑस्ट्रेलिया वूमेन टीम को 102 रन से हराकर वनडे सीरीज 1-1 से बराबर की. तीसरा मैच नई दिल्ली में होगा.
स्मृति मंधाना ने तूफानी शतक जड़ा. (X/ICC)पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर भारत के लिये बायें हाथ की बल्लेबाज मंधाना ने 91 गेंद में 117 रन बनाये जिसमे 14 चौके और चार छक्के शामिल थे. उन्होंने अपना शतक सिर्फ 77 गेंद में पूरा किया. जिससे मेजबान टीम ने 292 रन से अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया. इसके बाद कई कैच छूटने के बावजूद मेजबान टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 40.5 ओवर में 190 रन पर आउट करके बड़ी जीत दर्ज की.
रेणुका ठाकुर (28 रन देकर एक विकेट) ने दूसरे ओवर में जॉर्जिया वोल (शून्य) को आउट कर मैच की लय तय की और गौड़ ने खतरनाक एलिसा हीली (09) को पांचवें ओवर में अरुंधति रेड्डी के हाथों कैच आउट करा दिया. एलिस पैरी (44) ने बेथ मूनी (18) के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 रन और एनाबेल सदरलैंड (45) के साथ चौथे विकेट के लिए 46 रन जोड़कर महत्वपूर्ण साझेदारी बनाने की कोशिश की. लेकिन बढ़ती रन गति ने ऑस्ट्रेलिया को दबाव में रखा. हरलीन देओल ने मूनी (18) को 15वें ओवर में स्नेह राणा की गेंद पर जीवनदान दिया लेकिन इसी गेंदबाज ने 17वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को रेड्डी के हाथों कैच करा दिया.
गार्डनर के आउट होने के बाद 36वें ओवर में तहलिया मैकग्रा (16) भी आउट हो गईं जिनका रेड्डी ने दीप्ति की गेंद पर शानदार कैच लपका. इस तरह ऑस्ट्रेलिया की चुनौती कमजोर पड़ गई. इतिहास में यह पहली बार है कि विश्व में दबदबा रखने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम कोई वनडे मैच 100 या उससे अधिक रनों से हारी है. इससे पहले मंधाना ने 77 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. भारत की किसी महिला बल्लेबाज के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी उनके ही नाम है. उन्होंने राजकोट में इस साल जनवरी में आयरलैंड के खिलाफ 70 गेंद में शतक पूरा किया था.
मंधाना 33वें ओवर में आउट हुई जब मैकग्रा की गेंद पर मिडविकेट सीमा पर गार्डनर को कैच थमाया. उनके आउट होने के बाद रनगति धीमी हुई लेकिन दीप्ति शर्मा ( 53 गेंद में 40) और रिचा घोष (33 गेंद में 29) ने अच्छी पारियां खेली. भारतीय टीम एक समय 300 रन के पार जाती दिख रही थी लेकिन मंधाना के आउट होने के बाद इससे चूक गई. आस्ट्रेलिया के लिये डार्सी ब्राउन ने 42 रन देकर तीन विकेट लिये.
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें