Last Updated:
Ajab Gajab Complaint of Students: बालाघाट जिले के लालबर्रा क्षेत्र स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खमरिया के कक्षा 12वीं के विद्यार्थी कलेक्टर साहब से अपनी ही टीचर की शिकायत करने पहुंचे थे.
कलेक्टर साहब से मैडम जी की कंप्लेंट
बालाघाट जिले के लालबर्रा क्षेत्र स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खमरिया के कक्षा 12वीं के विद्यार्थी कलेक्टर साहब से अपनी ही टीचर की शिकायत करने पहुंचे थे. इस पत्र में बच्चों ने टीचर पर 10 बिंदुओं को आधार बनाकर शिकायत की है.
स्कूली बच्चों ने मैडम जी पर आरोप लगाते हुआ बताया कि मैडम 40 मिनट की क्लास में सिर्फ 15 से 20 मिनट तक पढ़ाती और बाकि समय इधर-उधर घूमती रहती है. इतना ही नहीं 10 दिन का चैप्टर को 4 दिन में ही खत्म कर देती है. मैडम पर आरोप है कि परीक्षा के दौरान भी ड्यूटी करने के बजाय स्कूल में इधर उधर घूमती है.
बच्चों से नाक रगड़वाती है
बच्चों ने बताया कि उनकी मैडम स्कूल में उन्हें जलील करती है. खुद क्लास में 15 मिनट देरी से आती है लेकिन बच्चे लेट हो जाए तो उन्हें बोर्ड पर नाक रगड़वाती है. इतना ही नहीं बच्चों को कई दफा क्लास से बाहर भी कर देती है. इससे पहले बच्चों की पिटाई भी करती थी. लेकिन प्राचार्य की समझाइश के बाद उन्होंने मारना बंद कर दिया.
तोड़ फोड़ करती कोई कुछ बोले तो आत्महत्या की धमकी देती
मैडम को हटाया नहीं तो होगी तालाबंदी
बच्चों का कहना है कि मैडम स्कूल से मनमर्जी से छुट्टी लेती है. ऐसे में बच्चों के सिलेबस पर असर पड़ता है. ऐसे में बच्चों को अपनी पढ़ाई ट्यूशन लगाकर करनी पड़ती है. ऐसे में बच्चों पर आर्थिक बोझ पड़ता है. अब बच्चे चाहते है कि 15 साल से एक स्कूल में पदस्थ मैडम का ट्रांसफर होना चाहिए. बच्चों का कहना है कि अगर मैडम को नहीं हटाया जाता तो तालाबंदी की चेतावनी दी है.
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें