भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशिया कप मैच के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. उस मैच के बाद टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनकी टोली बिना किसी से हाथ मिलाए ड्रेसिंग रूम की तरफ चली गई. उसके बाद से पाकिस्तान के प्लेयर मानों झल्ला से गए हैं. इसी बीच एक नए विवाद ने और जोर पकड़ा है. पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद युसूफ ने सूर्यकुमार यादव को पहले लाइव टीवी पर अपशब्द कहा, उसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया, जिसने आग में घी डालने का काम किया है.
इरफान पठान को भी घसीटा
युसूफ ने ट्वीट में कहा, ‘ ‘ मेरा मकसद किसी भी खिलाड़ी की बेइज्जती करने का बिल्कुल नहीं था. जब इरफान पठान ने शाहिद अफरीदी को कुत्ते की तरह भौंक रहे हैं कहा, तब मीडिया और खिलाड़ी उनकी तारीफ क्यों कर रहे थे? जो लोग अब सम्मान और गरिमा का ज्ञान दे रहे हैं, उन्हें इन बातों का विरोध नहीं करना चाहिए था?”
हार के बाद बौखला गए युसूफ
यूसुफ भारतीय कप्तान सूर्या को लेकर बौखलाए हुए हैं. दरअसल, सूर्या ने टीम को जीत दिलाई और बिना हाथ मिलाए ड्रेसिंग रूम में चले गए. पाकिस्तानी खिलाड़ियों से ये सब हजम नहीं हो पा रहा है. पाकिस्तान की टीवी चैनल पर यूसुफ ने कई बार सूर्याकुमार के नाम का गलत उच्चारण किया. वो ऐसा शब्द था, जिसे गाली मानी जाती है. यूसुफ यहीं नहीं रुके उन्होंने आरोप लगाया की भारत अंपायर के साथ मिला हुआ है. कई पाकिस्तान खिलाड़ी भारत से मिली हार से निराश हैं, लेकिन युसूफ ने मानों लिमिट क्रॉस कर दी.
— Mohammad Yousaf (@yousaf1788) September 16, 2025
एक और बार और हो सकती है भिड़ंत
भारत और पाकिस्तान एशिया कप में एक बार और भिड़ सकते हैं, पाकिस्तान अगर यूएई को हरा देती है तो वो दूसरे पायदान पर पहुंच जाएगी और भारत से उनका मुकाबला 21 सितंबर को हो सकता है.
ये भी पढ़ें: महिला वनडे वर्ल्ड कप से पहले स्मृति मंधाना की हुंकार, कंगारुओं के खिलाफ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी