रायसेन में विश्वकर्मा जयंती पर हुई औजारों-मशीनों की पूजा: समाजजनों ने मुख्य मार्गों से निकाली शोभायात्रा; रथ पर सवार होकर निकले भगवान – Raisen News

रायसेन में विश्वकर्मा जयंती पर हुई औजारों-मशीनों की पूजा:  समाजजनों ने मुख्य मार्गों से निकाली शोभायात्रा; रथ पर सवार होकर निकले भगवान – Raisen News


रायसेन में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर बुधवार को विश्वकर्मा समाज ने शोभायात्रा निकाली। यात्रा रामलीला मैदान स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर से शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल हुए।

.

डीजे की धुन पर नाचते-गाते निकले समाजजन

शोभायात्रा में समाज के सदस्य पारंपरिक वेशभूषा में डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण भगवान विश्वकर्मा की झांकी थी, जिसे एक सजे-धजे रथ पर विराजमान किया गया था। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ी, जगह-जगह उसका पुष्पवर्षा और जलपान के साथ स्वागत किया गया।

औजारों और मशीनों की पूजा की

विश्वकर्मा समाज द्वारा यह आयोजन भगवान विश्वकर्मा के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में किया गया। इस अवसर पर कारीगरों और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों ने अपने-अपने औजारों और मशीनों की विधिवत पूजा कर आस्था प्रकट की।

पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली। समाज के वरिष्ठजनों ने इस आयोजन को आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बताते हुए हर वर्ष इसी भावना के साथ इसे मनाने का आह्वान किया।



Source link