रीवा में महिला के साथ चेन स्नेचिंग: अस्पताल से लौट रही थी बुजुर्ग महिला, बदमाशों के साथ युवती भी थी सवार – Rewa News

रीवा में महिला के साथ चेन स्नेचिंग:  अस्पताल से लौट रही थी बुजुर्ग महिला, बदमाशों के साथ युवती भी थी सवार – Rewa News


रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पाण्डेयन टोला इलाके में सोमवार शाम फिर एक बुजुर्ग महिला के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों के साथ बाइक पर एक नकाबपोश युवती भी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बदमाशों

.

पुलिस के मुताबिक पाण्डेयन टोला निवासी कुसुम नामदेव पति ताराचंद्र अपनी आंखों का इलाज करवाकर पैदल अपने घर लौट रही थीं। जैसे ही वह पाण्डेयन टोला पहुंची। तभी पीछे से आई बाइक में बैठे युवक ने झपट्टा मारकर चैन छीन ली। बुजुर्ग महिला पहले तो गिरते गिरते बचीं।

बाद में संभालने के बाद हल्ला गुहार कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। खास बात यह रही कि बदमाशों के साथ बाइक पर एक युवती भी सवार थी जो कि नीला चेकदार शूट पहने हुई थी।

युवती ने मुंह बांध रखा था जबकि युवक ने मुंह नहीं बांध रखा था।

घटना के संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी श्रृंगेश राजपूत ने बताया कि

QuoteImage

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द आरोपियों को पकड़ लेंगे।

QuoteImage



Source link