रहली | चांदपुर रोड स्थित निजी वेयर हाउस के दरवाजों का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 4 लाख रुपए कीमत की 80 बोरी मूंग चोरी कर ली।
.
पुलिस के अनुसार चांदपुर रोड स्थित खैराना तिराहे पर विपुल जैन का एमके वेयर हाउस है, जिसमें सरकारी अनाज मूंग, सरसों, सोयाबीन, मसूर का भंडार है। वेयर हाउस में करीब 45 हजार बोरिया रखी हैं। बीती रात मैनेजर शैलेष बैरागी ने वेयर हाउस मालिक को फोन करके बताया कि गोदाम के चैनल गेट व मैन गेट के ताले टूटे हैं।
वेयर हाउस मालिक व शासकीय वेयर हाउस के मैनेजर बलराम पटेल गोदाम पहुंचे और वहां गोदाम के पीछे तरफ गेट 2 एवं चैनल गेट के ताले टूटे थे और माल बिखरा था। माल की गिनती की तो 80 बोरी मूंग एवं 20 बोरी सरसों गायब थी। प्रत्येक बोरी का वजन 50 किलोग्राम था, जिसकी कीमत 4 लाख रुपए है। वेयर हाउस मालिक की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है।