.
जनपद पंचायत पलेरा की ग्राम पंचायत स्यावनी में भारत सरकार के सहयोग से दिव्यांग एवं वरिष्ठजन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्यावनी सहित आसपास की ग्राम पंचायतों से कुल 26 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
कार्यक्रम में पदाधिकारी राकेश सेठी, प्रोनेश मिश्रा, अंकित पांडे और अंकित बाजपेई (एलिम्को जबलपुर) ने मुख्य भूमिका निभाई। कार्यक्रम टीकमगढ़ जिले की चार जनपद पंचायतों और चार प्रमुख ग्राम पंचायतों में 15 से 23 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर पंचायत समन्वयक ज्योति दीवान, स्यावनी सेक्टर के सभी सचिव, रोजगार सहायक और स्थानीय पटवारी मूलचंद अहिरवार सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।