12वें शतक के साथ स्मृति ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 91 गेंद में 117 रन की पारी

12वें शतक के साथ स्मृति ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 91 गेंद में 117 रन की पारी


Last Updated:

Smriti Mandhana Century: भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना ने बुधवार को नई चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 12वें वनडे शतक के साथ महिला विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

12वें शतक के साथ स्मृति ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 91 गेंद में 117 रन की पारीस्मृति मंधाना 12वां शतक
मुल्लांपुर: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सीनियर ओपनर और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने अपने वनडे करियर का 12वां शतक ठोक दिया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ‘करो या मरो’ वाले मुकाबले में स्मृति के बल्ले से शानदार पारी निकली. खब्बू बैटर ने सिर्फ 77 गेंद में अपना शतक पूरा किया.

नई चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 12वें वनडे शतक के साथ उन्होंने महिला विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. 2013 में डेब्यू करने के बाद से स्मृति संयुक्त रूप से बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक बनाने वाली बैटर बन गईं. उन्होंने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स और इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट की बराबरी की.



Source link