Champions League Round-up: रियल मैड्रिड ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम, आर्सेनल की धमाकेदार जीत

Champions League Round-up: रियल मैड्रिड ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम, आर्सेनल की धमाकेदार जीत


UEFA Champions League 2025: यूरोप के सबसे बड़े क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट चैंपियंस लीग के नए सीजन का आगाज हो गया है. टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम रियल मैड्रिड ने जीत से शुरुआत की है. स्पेन के इस क्लब ने मैड्रिड में अपने होमग्राउंड सैंटियागो बर्नबेउ में फ्रांस क्लब मार्सेय को 2-1 के अंतर से हरा दिया. मैड्रिड ने इस जीत के साथ इतिहास रच दिया. वह चैंपियंस लीग में 200 मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई.

एम्बाप्पे ने दोनों गोल पेनाल्टी पर दागे

रियल मैड्रिड के लिए युवा स्टार किलियन एम्बाप्पे ने दोनों गोल किए. मैच की शुरुआत में ही मैड्रिड पीछे हो गई, जब मार्सेय के लिए टिमोथी वी ने गोल किया. लेकिन एम्बाप्पे ने 29वें मिनट में पेनाल्टी से गोल करके स्कोर बराबर कर दिया. उनका दूसरा गोल 81वें मिनट में आया, जब एक मार्सेय के खिलाड़ी ने अपने डिफेंस में हाथ से गेंद रोक दी. अंपायर ने पेनाल्टी का ऐलान कर दिया और एम्बाप्पे ने गलती किए बिना गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: एशिया कप के बीच इस टीम का अचानक बदला कप्तान, खूंखार खिलाड़ी हुआ चोटिल, स्क्वॉड का ऐलान

जीत के बावजूद हुआ नुकसान

इस जीत के बावजूद मैड्रिड के लिए यह रात चुनौतियों से भरी रही. टीम के कप्तान डैनी कार्वाजल को 72वें मिनट में गोलकीपर जेरोनिमो रुल्ली से भिड़ने के बाद बाहर भेज दिया गया. नए खिलाड़ी ट्रेंट अलेक्जेंडर-अर्नोल्ड चोट के कारण सिर्फ पांच मिनट ही खेल पाए और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. कोच जाबी अलोंसो के रहते हुए रियल मैड्रिड की चैंपियंस लीग में यह पहले मैच में पहली जीत है.

आर्सेनल की धमाकेदार जीत

बिलबाओ में आर्सेनल ने सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों का बेहतर इस्तेमाल करते हुए एथलेटिक क्लब को 2-0 से हराया. सब्स्टीट्यूट के रूप में आने के एक मिनट के भीतर गैब्रियल मार्टिनेली ने पहला गोल किया. लियांड्रो ट्रोसार्ड ने विक्टर ग्योकेरेस की जगह ली और दूसरा गोल दागा. यह लीग-फेज फॉर्मेट की पहली रात थी. शीर्ष आठ टीमें सीधे राउंड ऑफ 16 में जाएंगी, जबकि अगली 16 टीमें प्लेऑफ में खेलेंगी.

ये भी पढ़ें: Asia Cup Super 4 Equation: 2 दिन में 2 नॉकआउट मैच, तराजू पर पाकिस्तान-अफगानिस्तान की किस्मत, आसानी से समझें गणित

अन्य मैचों के नतीजे

– टोटेनहम हॉटस्पर ने विलारियल को 1-0 से हराया. विलारियल के गोलकीपर लुइज जूनियर के एक गलत पास को ठीक से न समझ पाने के कारण यह गोल उनकी तरफ से हो गया।.

– तूरिन में बोरुसिया डॉर्टमंड और जुवेंटस के बीच मैच 4-4 से ड्रॉ रहा. 

– लिस्बन में काराबाग ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए बेनफिका को 3-2 से हराया.

– यूनियन सेंट-गिलोस ने भी अपने पहले चैंपियंस लीग मैच में पीएसवी आइंडहोवन को 3-1 से हराया. उनके लिए पहला गोल प्रॉमिस डेविड ने, दूसरा अनोउर ऐत एल हदज ने और तीसरा केविन मैक एलिस्टेर ने किया.



Source link