Jabalpur Weather Update: मानसून का जबरदस्त कमबैक! जबलपुर में बिगड़े हालात, दुकानें ठप्प, रास्तों में गड्ढे, तापमान 23.6 डिग्री

Jabalpur Weather Update: मानसून का जबरदस्त कमबैक! जबलपुर में बिगड़े हालात, दुकानें ठप्प, रास्तों में गड्ढे, तापमान 23.6 डिग्री


Last Updated:

Jabalpur Weather Update: जबलपुर जिले में लौटते हुए मानसून का जोरदार कमबैक हो गया है. जहां दिन में धूप और दोपहर बाद बारिश का कहर देखने को मिला रहा है. मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा….

लौटते मानसून के जोरदार कमबैक के कारण जबलपुर जिले में हालत बिगड़ से गए हैं. जहां शाम होते ही बारिश कहर बनकर टूट रही है. लिहाजा आज भी ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है.

b

जोरदार बारिश के कारण शाम का व्यापार भी ठप्प हो रहा है. जहां लोगों को बारिश के चलते स्कूल हो, ऑफिस हो या फिर घर..बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

c

जहां दिन में धूप और दोपहर होने के बाद ही मौसम बिगड़ रहा है और शाम होते ही झमाझम बारिश से शहर तरबतर हो रहा है. लिहाजा जबलपुर जिले में पिछले 12 घंटे में 16 मिमी वर्षा दर्ज की गई हैं.

d

मौसम विभाग के मुताबिक लौटते हुए मानसून की जोरदार वापसी हुई है. जिसके चलते अलग-अलग स्थान पर अलग-अलग मौसम प्रणालियों एक्टिव हुई हैं. जिसके चलते आगामी कुछ दिन तक इसी तरह बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

e

लगातार शहर में हो रही बारिश के चलते सड़कों में गड्ढे भी हो चुके हैं. जहां अब नगर निगम सड़को के गड्ढों को समतल करने का काम रहा है और सड़कों को पेंचवर्क कर दुरुस्त किया जा रहा हैं.

f

जबलपुर में अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है. जहां अधिकतम तापमान 2 डिग्री लुढ़ककर 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

g

बहरहाल जिले में मानसून सीजन की बारिश का कुल आंकड़ा 45 इंच पहुंच गया है. जो की औसत बारिश से महज 7 इंच ही कम है. जबकि पिछले साल आज के दिन तक 53 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी थी.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

मानसून का जबरदस्त कमबैक! जबलपुर में बिगड़े हालात, दुकानें ठप्प, रास्तों में…



Source link