MP इवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
.
दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास।
1. पीएम मोदी बोले- हर दुकान पर स्वदेशी का बोर्ड लगाएं, वही खरीदें जिसमें देशवासी का पसीना हो पीएम मोदी ने धार जिले के भैंसोला गांव में पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखी। उन्होंने स्वदेशी चीजें खरीदने की अपील की। कहा कि आप जो भी खरीदें, वो देश में ही बना होना चाहिए। उसमें पसीना किसी देशवासी का होना चाहिए। पीएम ने कहा कि ये नया भारत है। ये परमाणु धमकी से नहीं डरता। हम घर में घुसकर मारते हैं। पूरी खबर पढ़ें..
2. बागेश्वर धाम में मोदी की लंबी आयु के लिए हवन, धीरेंद्र शास्त्री बोले- उन्होंने नई सोच से भारत बढ़ाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बागेश्वर धाम में कन्या और ब्राह्मणों को भोज कराया। श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रसादी की व्यवस्था की गई। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक वीडियो संदेश जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बागेश्वर बालाजी और दादा गुरु से प्रधानमंत्री की दीर्घायु की प्रार्थना की। पूरी खबर पढ़ें..
3. आदिवासी युवक को उठा ले गए नक्सली, पर्चे में लिखा-पुलिस का मुखबिर होने पर मौत की सजा दी बालाघाट में नक्सलियों ने आदिवासी युवक का अपहरण कर लिया। नक्सलियों ने लाल स्याही से लिखे दो पर्चे छोड़े है, जिसमें लिखा है कि पुलिस की मुखबिरी करने पर युवक को मौत की सजा दी गई है। घटना लांजी क्षेत्र के चौरिया गांव की है। पुलिस ने युवक के लापता होने और नक्सली पर्चे मिलने की पुष्टि की है। जांच की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें..
4. बीजेपी सांसद ने बच्चों को रगड़-रगड़कर नहलाया, सेवा पखवाड़ा में कपड़े धोए और भी नाखून काटे
रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने ग्रामीण बच्चों को रगड़-रगड़कर नहलाया। उनके नाखून काटे और गंदे कपड़े भी धोए। सांसद मंगलवार को सेवा पखवाड़ा के तहत जिले के बड़ागांव पंचायत पहुंचे थे। उन्होंने बच्चों को नहलाते समय ग्रामीण महिलाओं को समझाया कि बच्चों को सही ढंग से नहलाना और कपड़े साफ करना क्यों जरूरी है। पूरी खबर पढ़ें..
5. महिला और उसके 5 साल के बेटे की हत्या, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम पन्ना के रहूनिया गांव में महिला और उसके 5 साल के बेटे की हत्या कर दी गई। वारदात मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात की है। महिला अपने घर में किराना दुकान चलाती थी। पति पंजाब में मजदूरी करता है। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने माधौगंज चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पूरी खबर पढ़ें..
6. इंदौर हादसा: ट्रक ड्राइवर-हेल्पर 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, ड्राइवर गुलशेर पर पहले से 3 केस दर्ज इंदौर में 15 लोगों को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर गुलशेर खान और हेल्पर शंकर को बुधवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 21 सितंबर तक 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस दोनों से विस्तृत पूछताछ करेगी। लोगों के आक्रोश को देखते हुए कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पूरी खबर पढ़ें..
7. राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बारिश, अगले तीन दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट नहीं मध्यप्रदेश में बुधवार को भोपाल, ग्वालियर, रीवा, सिवनी, नर्मदापुरम, शाजापुर, पांढुर्णा और डिंडौरी समेत कई 13 जिलों में पानी गिरा। सिवनी में वैनगंगा नदी पर बने भीमगढ़ संजय सरोवर बांध के 4 गेट खोले गए। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक तेज बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन लोकल सिस्टम से पानी गिर सकता है। पूरी खबर पढ़ें..
8. महिला सफाई कर्मचारी को पुलिस कर्मी ने दी गालियां:आरोप- घर के अंदर साफ-सफाई करने कहा

मुरैना पुलिस लाइन में मंगलवार सुबह सड़क साफ कर रही महिला सफाई कर्मचारी और एक पुलिसकर्मी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने महिला से घर की सफाई कराने की कोशिश की और मना करने पर गाली-गलौज की। घटना का वीडियो महिला के बेटे ने बना लिया। महिला ने पुलिस को इसकी शिकायत की है। पूरी खबर पढ़ें..
9. उज्जैन में रावण दहन के विरोध में पोस्टर, बैन की मांग, ब्राह्मणों से दहन में शामिल न होने की अपील उज्जैन में रावण दहन के विरोध में पोस्टर लगे हैं। महाकाल सेना और अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज ने रावण दहन का विरोध कर इस पर बैन की मांग की है। कहा कि इतिहास या रामायण में कहीं भी रावण दहन का जिक्र नहीं है। यह परंपरा मनोरंजन और राजनीति का साधन बन गई है। जो राम की तरह हैं, वही रावण दहन करें। पूरी खबर पढ़ें..
10. पीएमश्री कॉलेज में शराब-गांजा पार्टी, वीडियो में पार्किंग में बैठे दिख रहे युवक, सुरक्षा पर उठे सवाल सतना के गहरा नाला स्थित पीएमश्री एक्सिलेंस शासकीय स्वशासी डिग्री कॉलेज में शराब और गांजे के सेवन का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो में कॉलेज की पार्किंग में कुछ युवक शराब और गांजे का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पूरी खबर पढ़ें..