UAE vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 14 सितंबर को भारत के साथ मुकाबले में बेइज्जत होने के बाद घिनौनी हरकतों की हद पार कर दी है. कभी पाकिस्तान बदजुबान हुआ तो कभी मैच रेफरी के पीछे हाथ धोकर पड़ गया. पाकिस्तान ने एशिया कप 2025 के बहिष्कार की धमकी देकर मैच रेफरी से माफी मंगवाई और अब इसका वीडियो भी जारी कर दिया है. इस माफी के बाद पाकिस्तान की सांस में सांस आई और मोहसिन नकवी का बयान वायरल हो रहा है.
पाकिस्तान ने लगाए थे आरोप
भारतीय टीम ने साइलेंड बॉयकॉट करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ मैच में पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाया था. पाकिस्तान ने इसका ठीकरा मैच रेफरी पर फोड़ दिया. पाकिस्तान ने आईसीसी से एंडी पाइक्राफ्ट को पैनल से हटाने की मांग रख दी. आईसीसी ने पीसीबी की ये डिमांड रिजेक्ट कर दी जिसके बाद पाकिस्तान तिलमिलाया और एशिया कप का बहिष्कार करने की मांग रख दी.
यूएई के खिलाफ मैच में बवाल
जब पाइक्राफ्ट को हटाने की डिमांड रिजेक्ट हुई तो पाकिस्तान माफी का भूखा नजर आया. पीसीबी ने आईसीसी से पाइक्राफ्ट से ऑन कैमरा माफी मंगवाने की मांग रख दी. यूएई के खिलाफ मैच से पहले पीसीबी ने घंटेभर ड्रामा किया और होटल से टीम को रवाना होने से ही रोक दिया. जिसके चलते मुकाबले में एक घंटे की देरी देखने को मिली. पाकिस्तान ने पाइक्राफ्ट की माफी के बाद मुकाबला खेला. पाइक्राफ्ट ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से माफी मांगी.
— Ali Tanoli (@alitanoli889) September 17, 2025
कप्तान और मैनेजर से मांगी माफी
पीसीबी ने एक बयान जारी कर कहा है कि ICC के मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने पाकिस्तान के कप्तान और मैनेजर से माफी मांगी है. पीसीबी ने एक बयान में कहा कि पाइक्रॉफ्ट ने स्वीकार किया कि दोनों कप्तानों के बीच पारंपरिक हाथ मिलाने से रोकने का फ़ैसला “गलतफहमी” का नतीजा था. पाइक्राफ्ट यूएई और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में मैच रेफरी की भूमिका निभा रहे हैं. उनकी माफी का वीडियो भी जारी किया गया है.
ये भी पढे़ं.. कुछ घंटों में फिर आमने-सामने होंगे IND vs PAK, ‘हैंडशेक कंट्रोवर्सी’ फिर लगेगी आग? नीरज और नदीम के बीच होगी ‘जंग’?
नकवी का बयान वायरल
जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक माफी के बाद पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने अल्लाह का शुक्र है, पाकिस्तान की इज्जत बनी रही और अब उम्मीद है कि टीम मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करेगी.’ रिपोर्ट में दावा किया गया कि लाहौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए नकवी ने बताया कि थोड़ी देर पहले मैच रैफरी ने पाकिस्तान के कप्तान और टीम मैनेजर से माफी मांगी है और माना है कि ऐसा नहीं होना चाहिए था. उन्होंने कहा कि पीसीबी ने आईसीसी से 14 सितंबर के मैच में हुई गड़बड़ियों की जांच की मांग की है.