भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को खेले गए मुकाबले को लेकर जमकर बवाल हुआ था. पहले मुकाबले की आग अभी शांत नहीं हुई थी. इसी बीच भारत और पाकिस्तान के बीच एक और मुकाबला खेले जाने की खबर सामने आ रही है. कल पाकिस्तान और यूएई के बीच खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने यूएई को हराकर सुपर 4 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. अब पाकिस्तान एक बार फिर टीम इंडिया से एशिया कप में भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच जब-जब मैच होता है जमकर ड्रामा देखने को मिलता है. ऐसे में आज हम आपको भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में खेले गए अभी तक के मुकाबलों का इतिहास बताएंगे.
वनडे एशिया कप में रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे एशिया कप में 13 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से भारत 8 और पाकिस्तान 5 बार जीतने में कामयाब रही है. भारत ने सबसे पहले 1984 में जीता और फिर 1988. वहीं, 1995 और 2000 में पाकिस्तान ने वापसी करते हुए भारत को हराया. 2008 में कराची खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों ने 1-1 में जीत दर्ज की. वहीं साल 2010 और 2012 में हुए भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर हराया. 2014 में पाकिस्तान ने जीता, 2018 में दुबई में हुई मुकाबले में भारत को आसानी से जीत मिली. 2023 में कोलंबों में खेले गए मुकाबले में भारत ने एशिया कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की. भारत ने पाक को इस मैच में रिकॉर्ड 228 रनों से हराया. एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में भारत ने 8 बार तो पाकिस्तान ने 5 बार जीत हासिल की है.
टी20 में भी भारत का जलवा
साल 2016 में मीरपुर में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से पठकनी दी. वहीं, साल 2022 में ग्रुप मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराया. हालांकि, सुपर4 मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से मात दी. अगर बात करें 2025 की तो भारत ने पाकिस्तान के 7 विकेट से हराकर टी20 एशिया कप में जीत हासिल की.
ये भी पढ़ें: कौन हैं सचिन यादव? गोल्डेन बॉय नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़ मचाई सनसनी, जानें पूरी कहानी
भारत बनाम पाकिस्तान
ग्रुप ए की बात करें तो 17 सितंबर को खेले गए पाकिस्तान और यूएई के बीच मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने यूएई को हराकर सुपर 4 में अपनी जगह बना ली है. ऐसे में ग्रुप ए के सुपर 4 में होने वाले मैच की तस्वीर साफ हो चुकी है. भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर मैच खेला जाएगा. इसमें जीतने वाली टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंचेगी.