क्या सच में ऐसे मौसम में होती है सियारों की शादी! जानें यहां हर सवाल का जवाब

क्या सच में ऐसे मौसम में होती है सियारों की शादी! जानें यहां हर सवाल का जवाब


Last Updated:

Azab Gazab News: छतरपुर में कई ऐसी मान्यता हैं, जिनमें कहा जाता है अगर धूप के साथ पानी बरस रहा है तो सियारों की शादी हो रही है. अब इन लोक कथाओं में कितनी सच्चाई है, जानिए यहां.

Azab Gazab News: छतरपुर जिले में आज भी ऐसी लोक मान्यताएं जीवित हैं. जिससे सुनकर लोग आश्चर्य में पड़ जाते हैं. दरअसल, छतरपुर जिले में एक लोक मान्यता है कि अगर धूप के साथ पानी बरसे तो इस संयोग को सियारों की शादी से जोड़ा जाता है. ऐसा कहा जाता है कि इस संयोग में ही सियारों की शादी होती है. छतरपुर जिले के रहने वाले 65 वर्षीय नत्थू अहिरवार के मुताबिक, बुजुर्गों से सुनते आए हैं कि जब धूप निकलती है और धूप के साथ बारिश होती है तो सियार और सियारिन की शादी होती है. नत्थू बताते हैं कि ये कहावत हम अपने पुराने पुरखों से भी सुनते आए हैं.

100 साल से भी पुरानी है ये कहावत
नत्थू बताते हैं कि हम भी अपने बच्चों से यही कहते हैं कि सियार-सियारिन की शादी हो रही है. जब भी धूप के साथ बारिश होती है तो यही कहा जाता है. छतरपुर के ग्रामीण इलाकों में ये कहावत आज भी कही जाती है. नत्थू बताते हैं कि यह हम सालों से सुनते आए हैं और बच्चों को भी कहते आए हैं कि ऐसे मौसम में सियार सियारिन की शादी होती है. लेकिन हमें यह नहीं पता कि सियार से यानी की शादी कैसे होती है ?

सियार-सियारिन का पसंदीदा मौसम 
वहीं, देवी दीन पाल के अनुसार, इस धूप और पानी बरसते हुए मौसम में सियार और सियारिन मदमस्त हो जाते हैं.‌ उन्हें ऐसा मौसम बहुत ही पसंद आता है. पुराने बुजुर्गों ने ऐसे मौसम में सियार-सियारिन को मस्ती करते हुए देखा हो.‌ तभी से ये कहावत कही जा रही हो. देवी दीन बताते हैं कि सियार ज्यादा बारिश के चलते परेशान हो जाते हैं. क्योंकि उनके स्थायी घर सभी नहीं होते हैं, लेकिन जब धूप के साथ पानी बरसता है तो उन्हें बहुत ही अच्छा लगता है और शायद यह मौसम सियार और सियारिन दोनों को पसंद होता है.

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeajab-gajab

क्या सच में ऐसे मौसम में होती है सियारों की शादी! जानें यहां हर सवाल का जवाब



Source link