गुना नगरपालिका परिषद की बैठक कल: नपाध्यक्ष ने भाजपा पार्षदों की बैठक बुलाने जिलाध्यक्ष को लिखा पत्र; सम्मेलन में हंगामे के आसार – Guna News

गुना नगरपालिका परिषद की बैठक कल:  नपाध्यक्ष ने भाजपा पार्षदों की बैठक बुलाने जिलाध्यक्ष को लिखा पत्र; सम्मेलन में हंगामे के आसार – Guna News



गुना नगर पालिका परिषद का साधारण सम्मेलन 19 सितम्बर को दोपहर 3 बजे नगरपालिका सभा भवन में होगा। बैठक में करोड़ों रुपए की परियोजनाओं पर चर्चा होगी। पार्षदों के बीच तीखी बहस और हंगामे की आशंका जताई जा रही है।

.

सम्मेलन के एजेंडे में गुना रेलवे स्टेशन से वॉक वॉटर कनेक्शन के लिए 156 लाख रुपए, जिला न्यायालय से नानाखेड़ी पेट्रोल पंप तक डामरीकरण कार्य के लिए 210 लाख रुपए और हनुमान चौराहे से जज्जी बस स्टैंड ओवरब्रिज तक डामरीकरण हेतु 150 लाख रुपए की स्वीकृति शामिल है।

इसके अलावा ऑडिटोरियम में 600 कुर्सियों की खरीद और अन्य कार्यों के लिए 60 लाख रुपए का प्रस्ताव भी रखा गया है।

बहस के आसार

बैठक में पीआईसी की कार्यवाही की पुष्टि और पार्षदों द्वारा पूछे गए प्रश्नों पर चर्चा होगी। परिषद सूत्रों का कहना है कि कुछ प्रस्तावों पर पार्षदों के अलग-अलग विचार हैं, जिससे बैठक में बहस और हंगामे के आसार हैं।

भाजपा पार्षदों की बैठक को लेकर पत्र

नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता ने भाजपा जिलाध्यक्ष को पत्र लिखकर भाजपा पार्षदों की बैठक बुलाने का आग्रह किया है। हालांकि, यह बैठक अभी तक नहीं हो पाई है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने सभी पार्षदों से निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है।



Source link