Last Updated:
Junaid Siddiqui: टी20 एशिया कप में UAE के जुनैद सिद्दीकी ने पाकिस्तान के खिलाफ 18 रन देकर 4 विकेट लेकर मलिंगा और भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा, टीम को मजबूती दी.
जुनैद सिद्दीकी ने शानदार गेंदबाजी की. लगातार दो मैचों में 4 विकेट हॉल
यही नहीं कुछ दिन पहले ही ओमान के खिलाफ उन्होंने 23 रन देकर 4 विकेट झटके थे. यानी लगातार दो मैचों में 4-फॉर लेकर उन्होंने दिखा दिया कि वे सिर्फ फ्लुक से विकेट नहीं ले रहे बल्कि क्लास और निरंतरता दोनों रखते हैं. लसित मलिंगा जैसे दिग्गज गेंदबाज ने 2016 में UAE के खिलाफ 4/26 झटके थे और भुवनेश्वर ने 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ 4/26 के आंकड़े हासिल किए थे. इन दोनों प्रदर्शनों से बेहतर आज जुनैद का प्रदर्शन रहा क्योंकि उन्होंने कम रन देकर ज्यादा दबाव बनाया. पाकिस्तान की पारी में फखर जमान और सलमान आगा जैसे अहम विकेट लेकर उन्होंने मैच का रुख पलट दिया.
टी20 एशिया कप में पेसर्स के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े
| गेंदबाज | आंकड़े | विपक्षी टीम | स्थान | वर्ष |
|---|---|---|---|---|
| भुवनेश्वर कुमार | 5/4 | अफगानिस्तान | दुबई | 2022 |
| जुनैद सिद्दीकी | 4/18 | पाकिस्तान | दुबई | 2025* |
| जुनैद सिद्दीकी | 4/23 | ओमान | अबू धाबी | 2025* |
| लसिथ मलिंगा | 4/26 | यूएई | मीरपुर | 2016 |
| भुवनेश्वर कुमार | 4/26 | पाकिस्तान | दुबई | 2022 |
| प्रमोद मदुशन | 4/24 | पाकिस्तान | दुबई | 2022 |
आज के मैच की पिच बल्लेबाजी के लिए मददगार थी और पाकिस्तान का टॉप ऑर्डर शुरुआत में लय पकड़ चुका था. लेकिन जुनैद ने अपनी सटीक लेंथ, स्लोअर ऑफ-कटर और सटीक फील्ड सेटिंग के जरिए विकेट निकालकर पूरी कहानी बदल दी. जब भी पाकिस्तान ने आक्रामक रुख अपनाने की कोशिश की, जुनैद ने उन्हें गलती करने पर मजबूर किया.
भुवनेश्वर कुमार से रह गए पीछे
कहा जा सकता है कि आज का प्रदर्शन सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसने UAE टीम को मैच में मजबूती से खड़ा कर दिया. जुनैद ने भले ही भुवनेश्वर कुमार का 5/4 वाला रिकॉर्ड पार नहीं किया हो, लेकिन उन्होंने मलिंगा और भुवी के 4/26 जैसे बड़े प्रदर्शनों को पीछे छोड़कर साफ कर दिया कि एशिया कप के इतिहास में अब उनका नाम भी सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो चुका है. अगर UAE यह मैच जीत जाता है, तो इसमें सबसे बड़ा श्रेय जुनैद सिद्दीकी के शानदार 4 विकेट को ही जाएगा.
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें