ठगों ने IAS को भी नहीं छोड़ा…Facebook पर बनाया अकाउंट, अफसर से मांगे 75 हजार

ठगों ने IAS को भी नहीं छोड़ा…Facebook पर बनाया अकाउंट, अफसर से मांगे 75 हजार


Last Updated:

Cyber Fraud Cases: कलेक्टर मृणाल मीणा ने लोगों से अपील की है कि अगर उनके फर्जी फेसबुक अकाउंट से कोई पैसों की मांग करता है, तो पैसे न भेजें और तुरंत उस अकाउंट को अनफ्रेंड कर दें.

बालाघाट. बीते कुछ साल से साइबर क्राइम के मामले दिन-ब-दिन बढ़ रहे हैं. साइबर अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि आम नागरिकों के नामों से साइबर ठगी के मामले तो सामने आ ही रहे हैं लेकिन अब बड़े-बड़े अफसर भी साइबर अपराधियों के निशाने पर हैं. दरअसल मध्य प्रदेश के बालाघाट के कलेक्टर मृणाल मीणा की फेक आईडी बनाने का मामला सामने आया है. साइबर अपराधियों ने उनके नाम का इस्तेमाल कर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजी. कुछ परिचित लोगों से पैसे मांगने का मामला भी सामने आया है.

बालाघाट के कलेक्टर मृणाल मीणा की फेसबुक आईडी का इस्तेमाल कर उनके पूर्व सहयोगी से 75 हजार रुपये मांगने का मामला सामने आया है. साइबर अपराधी ने उज्जैन के जिला पंचायत के अकाउंट अफसर यशवंत गोठवाल को निशाना बनाते हुए पैसों की मांग की. फेक अकाउंट से शख्स को मैसेज आया और खुद को कलेक्टर का दोस्त और सीआरपीएफ का अफसर बताया. वहीं उसने ट्रांसफर का बहाना बनाते हुए सामान बेचने की बात कही और 75 हजार रुपये की डिमांड कर दी.

ऐसे हुआ मामले का खुलासा
कलेक्टर के पूर्व सहयोगी यशवंत ने ठग के खाते में 5 रुपये डालकर देखे. ठग ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. इसके बाद उन्हें शक हुआ, तो उन्होंने कलेक्टर मृणाल मीणा से संपर्क किया. इसके बाद कलेक्टर ने तुरंत ही यशवंत को आगाह किया और बताया कि यह ठगी की कोशिश है और पेमेंट नहीं करने को कहा.

फेक आईडी में फोटो का इस्तेमाल
ठग ने कलेक्टर मृणाल मीणा की फेक आईडी बनाकर उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किया. साथ ही प्रोफाइल में IAS भी लिखा. ठग ने उनसे जुड़े लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजी.

पुलिस ने शुरू की जांच
कलेक्टर मृणाल मीणा ने जानकारी मिलने के साथ ही फर्जी अकाउंट का यूआरएल लिंक के साथ फेसबुक सहित साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई है. अब पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है. वहीं कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि अगर उनके फर्जी अकाउंट से कोई पैसे मांगता है, तो वे पैसे न भेजें और तुरंत उस अकाउंट को अनफ्रेंड कर दें.

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

ठगों ने IAS को भी नहीं छोड़ा…Facebook पर बनाया अकाउंट, अफसर से मांगे 75 हजार



Source link