भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
नईगढ़ी। भारतीय जनता पार्टी मंडल नईगढ़ी द्वारा गुरुवार सुबह माता अष्टभुजा धाम मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान सेवा संकल्प पखवाड़ा के तहत आयोजित किया गया, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) से शुरू होकर 2 अक्टूबर त
.
इस पखवाड़े के दौरान विभिन्न सेवा और जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 18 सितंबर की सुबह बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता नईगढ़ी माता मंदिर परिसर पहुंचे। उन्होंने मंदिर प्रांगण में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने मंदिर की सीढ़ियों, गलियारों और आसपास के क्षेत्र को साफ कर स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विभा शर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन का संस्कार भी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत मिशन’ को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता निरंतर प्रयास कर रहे हैं।
अभियान में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामपाल सिंह, ललित पटेल, विजय नारायण शुक्ला, विजय शंकर यादव, श्रीकांत तोमर सहित मंडल महामंत्री, सेवा पखवाड़ा के प्रभारी, सह प्रभारी और अन्य वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने से बचें।भाजपा नेताओं ने जानकारी दी कि सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, पौधारोपण, जल संरक्षण और जनसेवा से जुड़े कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने समाज में सेवा और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
