प्राइवेट नौकरी: Tata Capital में कस्टमर सेल्स एग्जीक्यूटिव की वैकेंसी, अंडर-ग्रेजुएट्स भी करें अप्लाई, जॉब लोकेशन लखनऊ

प्राइवेट नौकरी:  Tata Capital में कस्टमर सेल्स एग्जीक्यूटिव की वैकेंसी, अंडर-ग्रेजुएट्स भी करें अप्लाई, जॉब लोकेशन लखनऊ


  • Hindi News
  • Career
  • Tata Capital Recruitment For Customer Sales Executive, Undergraduates Can Apply, Job Location Lucknow

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

Tata Capital Limited ने कस्टमर सेल्स एग्जीक्यूटिव के पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है। यह पोजिशन लोन डिपार्टमेंट में है। इस पोस्ट पर शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स के ऊपर प्रॉस्पेक्टिव बिजनेस कस्टमर्स को आइडेंटिफाई करने की जिम्मेदारी होगी।

रोल और रिस्पॉन्सिबिलिटी:

  • सुपरवाइजर/मैनेजर की मदद से संभावित व्यवसाय (प्रॉस्पेक्टिव बिजनेस) के लिए ग्राहकों की पहचान करना।
  • ग्राहकों से जरूरी डॉक्यूमेंट्स इकट्ठा करना और उन्हें ऑर्गेनाइजेशन के नियमों के अनुसार वैलिडेट करना।
  • स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर यानी SOP के अनुसार सिस्टम में केस दर्ज करना और ऋण वितरण (डिस्बर्समेंट) प्रोसेस को फॉलो करना।
  • ऑर्गेनाइजेशन की जरूरत के अनुसार सैंक्शन रेश्यो को पूरा करना।
  • सुपरवाइजर/मैनेजर के गाइडेंस में कस्टमर्स की जरूरतों को पूरा करना और उन्हें और प्रोडक्ट्स की क्रॉस-सेलिंग करना।
  • मैनेजर/सुपरवाइजर की मदद से सभी ऑडिट/RBI विनियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना।
  • कैंडिडेट को एक्सीलेंट कस्टमर सर्विस प्रोवाइड करना और कस्टमर सर्विस एक्सपीरियंस में सुधार करना।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन:

  • इस पोस्ट पर ग्रेजुएट्स और अंडर ग्रेजुएट्स दोनों प्रकार के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं।

एक्सपीरियंस:

  • फ्रेशर्स और एक्सपीरियंस्ड दोनों प्रकार के कैंडिडेट्स इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

सैलरी स्ट्रक्चर:

  • अलग-अलग सेक्‍टर्स की जॉब सैलरी बताने वाली वेबसाइट एम्बिशन बॉक्स (AmbitionBox) के मुताबिक, Tata Capital Limited में कस्टमर सेल्स एग्जीक्यूटिव की सलाना सैलरी 1.7 लाख रुपए से 4 लाख रुपए तक के बीच हो सकती है।

जॉब लोकेशन:

  • इस पोस्ट की जॉब लोकेशन लखनऊ, उत्तर प्रदेश है।

ऐसे करें अप्लाई:

  • कैंडिडेट्स नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके इस पोस्ट पर अप्लाई कर सकते हैं।

Apply Now

कंपनी के बारे में:

  • टाटा कैपिटल लिमिटेड (TCL), टाटा ग्रुप की मेन फाइनेंशियल सर्विस कंपनी है। यह टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड की एक सहायक कंपनी है। ये नॉन-डिपॉजिट एक्सेप्ट करने वाली कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के रूप में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के साथ रजिस्टर्ड है। कंपनी कॉमर्शियल फाइनेंस, कंज्यूमर लोन, मनी सर्विसेज और टाटा कार्ड्स के सेक्टर्स में काम करती है।

———————-

ये खबर भी पढ़ें…

प्राइवेट नौकरी: Adda247 में UGC NET कंटेंट डेवलपर की वैकेंसी, फ्रेशर्स भी कर सकते हैं अप्लाई; जॉब लोकेशन गुरुग्राम

भारत के सबसे बड़े ई-लर्निंग पोर्टल में से एक Adda247 ने कॉमर्स सब्जेक्ट के कंटेंट डेवलपर के पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है। इस पोस्ट पर शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को UGC NET एग्जाम के लिए कंटेंट डेवलप करना होगा। यह एक फुल टाइम ऑन साइट जॉब है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link