फर्जी कृषि भूमि दिखाकर ठगे 35 लाख: किसान को जमीन का एग्रीमेंट कर लिए रुपए, जमीन किसी और की निकली – Gwalior News

फर्जी कृषि भूमि दिखाकर ठगे 35 लाख:  किसान को जमीन का एग्रीमेंट कर लिए रुपए, जमीन किसी और की निकली – Gwalior News



ग्वालियर में एक किसान से कृषि भूमि का अनुबंध कर आठ ठगों ने मिलकर 35 लाख रुपए की चपत लगा दी। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र की है। ठगी का पता उस समय चला, जब किसान जमीन पर कब्जा करने पहुंचा।

.

किसान ने ठगों से अपने पैसे वापस मांगे। पहले ठग पैसे लौटाने के लिए तैयार हो गया, लेकिन कुछ समय बाद पैसे लौटाने से इंकार कर दिया। ठगी का शिकार पीड़ित थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित किसान की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के मास्टर का पुरा निवासी महेश बाबू माहौर पुत्र रामकिशोर माहौर एक किसान हैं। उनके पड़ोस में ही पड़ोसी रामनिवास जाटव रहता है। मई महीने में रामनिवास जाटव महेश के पास आया और बोला कि विनोद जाटव दतिया और लोकेंद्र जाटव गजरा निवासी उसके रिश्तेदार हैं। दोनों के कुछ रिश्तेदार डबरा में हैं, जिन्हें अपनी कृषि भूमि बेचनी है। आप एक बार मिल लेना, क्योंकि रामनिवास को महेश पहले ही जानते थे इसलिए वह विनोद और लोकेंद्र से जमीन खरीदने के संबंध में मिलने के लिए तैयार हो गए थे।

महेश बाबू ने उन दोनों से संपर्क किया था और जमीन देखने के लिए डबरा देहात के याम रामपुरा पहुंचे थे। जहां लोकेंद्र और विरोध में अपने रिश्तेदार बताकर राकेश जाटव निवासी ताल का पुरा, झांकरी जिला भिण्ड,सीमा जाटव निवासी सदर,मीरा जाटव निवासी सदर,रमेश जाटव निवासी सदर,सुरेश जाटव निवासी किरोल थाना गिजौर्रा डबरा,रामरतन जाटव निवासी ग्राम वीर मढ़ाना डबरा ग्वालियर और बिना नंबर की कार का चालक अभिषेक किरार से मिलवाया था फिर सुबह लोग उन्हें जमीन दिखाने के लिए एक खेत पर ले गए थे



Source link