World Cup Trophy: भारत के 5 महान क्रिकेटर्स ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने अपने खेल के दिनों में वर्ल्ड कप की एक भी ट्रॉफी नहीं जीती है. हर क्रिकेटर का सपना होता है कि वह एक दिन अपने देश के लिए न सिर्फ वर्ल्ड कप में खेले बल्कि ट्रॉफी जीत का भी हिस्सेदार बने. किस्मत ही कुछ ऐसी रही कि इंटरनेशनल क्रिकेट में रन और विकेट का अंबार लगाने वाले 5 महान क्रिकेटर्स अपने खेल के दिनों में भारत की किसी भी वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य नहीं रहे हैं. आइए एक नजर डालते हैं ऐसे ही 5 बदकिस्मत क्रिकेटर्स पर-
1. राहुल द्रविड़
भारत के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ अपने करियर के दौरान कभी भी वर्ल्ड कप नहीं जीत पाए हैं. भारत के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 24208 रन और 48 शतक बनाए हैं. राहुल द्रविड़ बतौर क्रिकेटर वर्ल्ड कप की एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं. राहुल द्रविड़ ने भारत के लिए 344 वनडे मैचों में 39.17 की औसत से 10889 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 83 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 153 रन रहा. राहुल द्रविड़ ने 164 टेस्ट मैचों में 52.31 की औसत से 13288 रन बनाए हैं, जिसमें 36 शतक और 63 अर्धशतक शामिल हैं. राहुल द्रविड़ के नाम टेस्ट क्रिकेट में 5 दोहरे शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. राहुल द्रविड़ का टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट स्कोर 270 रन रहा. राहुल द्रविड़ ने भारत के लिए 1 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेला है, जिसमें उन्होंने 31 रन बनाए हैं.
2. सौरव गांगुली
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अपने करियर के दौरान कभी भी वर्ल्ड कप नहीं जीत पाए हैं. सौरव गांगुली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 18575 रन और 38 शतक बनाए हैं, लेकिन उनके खाते में वर्ल्ड कप की एक भी ट्रॉफी नहीं है. सौरव गांगुली ने भारत के लिए 311 वनडे मैचों में 40.73 की औसत से 11363 रन बनाए हैं, जिसमें 22 शतक और 72 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 183 रन रहा. सौरव गांगुली ने 113 टेस्ट मैचों में 42.18 की औसत से 7212 रन बनाए हैं, जिसमें 16 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं. सौरव गांगुली के नाम टेस्ट क्रिकेट में 1 दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. सौरव गांगुली का टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट स्कोर 239 रन रहा.
3. अनिल कुंबले
भारत के पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले अपने करियर के दौरान कभी भी वर्ल्ड कप नहीं जीत पाए हैं. अनिल कुंबले ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 956 विकेट हासिल किए हैं. अनिल कुंबले ने 132 टेस्ट में 29.65 की औसत से 619 और वनडे में 30.9 के औसत से 337 विकेट झटके हैं. अनिल कुंबले टेस्ट क्रिकेट में भी मुरलीधरन (800 विकेट) और शेन वॉर्न (708 विकेट) और जेम्स एंडरसन (704 विकेट) के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.
4. जवागल श्रीनाथ
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ अपने करियर के दौरान कभी भी वर्ल्ड कप नहीं जीत पाए हैं. जवागल श्रीनाथ ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 551 विकेट हासिल किए हैं. जवागल श्रीनाथ ने भारत के लिए 67 टेस्ट मैचों में 236 विकेट और 229 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 315 विकेट चटकाए हैं.
5. मोहम्मद अजहरुद्दीन
भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन अपने करियर के दौरान कभी भी वर्ल्ड कप नहीं जीत पाए हैं. मोहम्मद अजहरुद्दीन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 15593 रन और 29 शतक बनाए हैं. मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भारत के लिए 99 टेस्ट मैचों में 45.04 की औसत से 6215 रन बनाए हैं. मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 22 शतक और 21 अर्धशतक ठोके हैं. मोहम्मद अजहरुद्दीन केवल एक मैच से अपने 100 टेस्ट खेलने का सपना पूरा नहीं कर पाए. साल 2000 में क्रिकेट की दुनिया में उठे फिक्सिंग के तूफान में जब मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम आया तो उन्हें क्रिकेट से दूर होना पड़ा. मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 334 वनडे मैचों में 36.92 की औसत से 9378 रन बनाए थे. मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भारत के लिए वनडे क्रिकेट में 7 शतक और 58 अर्धशतक ठोके हैं. मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपनी कप्तानी में भारत को 14 टेस्ट और 103 वनडे मैच जिताए थे. मोहम्मद अजहरुद्दीन को 1990 में टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया. मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1992, 1996 और 1999 के वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी संभाली.