भूकंप पीड़ितों के लिए एशिया कप ट्रॉफी जीतना चाहती है टीम, ‘-देश में गम का..’

भूकंप पीड़ितों के लिए एशिया कप ट्रॉफी जीतना चाहती है टीम,  ‘-देश में गम का..’


Last Updated:

अफगानिस्तान की टीम इस समय एशिया कप में खेल रही है. टीम के लिए श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला करो या मरो मुकाबला खेलना है. अगर श्रीलंका के खिलाफ उसे जीत मिलती है तो वह सुपर फोर में पहुंच जाएगी. लेकिन इसके लिए उसे कड़ी मेहनत करनी होगी.

श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान के लिए करो या मरो का मुकाबला.
नई दिल्ली. अफगानिस्तान की टीम एशिया कप ट्रॉफी जीतने का सपना देख रही है. टीम के स्टार ऑलराउंडर गुलबदीन नायब का कहना है कि उनकी टीम हाल में आए भूकंप से हुई तबाही से जूझ रहे देश में खुशी लाने के लिए एशिया कप जीतना चाहती है. अफगानिस्तान के कुनार प्रांत के नर्गल जिले में 31 अगस्त को आए भूकंप में 2000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी. एशिया कप की ग्रुप बी की पॉइंट्स टेबल में श्रीलंका और बांग्लादेश के एक समान चार चार अंक हैं. वहीं अफगानिस्तान के दो अंक हैं, लेकिन अगर आज का मैच अफगानिस्तान जीत जाती है तब श्रीलंका के साथ वह सुपर- फोर के लिए क्वालीफाई कर जाएगी.क्योंकि अफगानिस्तान का नेट रनरेट +2.150 है जो श्रीलंका और बांग्लादेश दोनों से बेहतर है.

गुलबदिन नायब (Gulabdin Naib) ने पीटीआई वीडियो से कहा, ‘अफगानिस्तान में भूकंप से जो हालात बने. जिसमें कई लोगों की जान चली गई. उसे याद करके काफी दुख होता है. यह बहुत मुश्किल दौर है. वहां सुविधाओं का अभाव है. लेकिन फिर भी, अगर हम यह टूर्नामेंट जीत गए तो यह हमारे लिए, हमारे लोगों के लिए बहुत खुशी का मौका होगा। हम उन्हें कुछ खुशी दे सकते हैं.’ अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात में काफी क्रिकेट खेली है और वह यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह से अवगत है.

श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान के लिए करो या मरो का मुकाबला.
‘यहां काफी गर्मी है लेकिन…’
नायब ने कहा, ‘यहां काफी गर्मी है लेकिन हमने यहां काफी क्रिकेट खेली है और हम इन परिस्थितियों को अच्छी तरह से जानते हैं इसलिए हमें किसी तरह की परेशानी नहीं है. यूएई हमारे लिए दूसरे घर जैसा है.’ इस 34 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि टी-20 क्रिकेट में कोई भी टीम प्रबल दावेदार होने का दावा नहीं कर सकती, क्योंकि यह सबसे छोटा प्रारूप अप्रत्याशित है.

‘टी-20 क्रिकेट में कोई भी टीम प्रबल दावेदार नहीं होती’
उन्होंने कहा, ‘टी-20 क्रिकेट में कोई भी टीम प्रबल दावेदार नहीं होती. यह दिन और आप कैसे खेलते हैं, इस पर निर्भर करता है. अगर दिन आपके पक्ष में है, तो आप किसी भी टीम को हरा सकते हैं.’ अफगानिस्तान और श्रीलंका की टीमें आज एशिया कप के 10वें मैच में टकरांएगी.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

भूकंप पीड़ितों के लिए एशिया कप ट्रॉफी जीतना चाहती है टीम, ‘-देश में गम का..’



Source link