राजगढ़ में किसानों को पांच रुपए में बिजली कनेक्शन: रबी सीजन में सतत आपूर्ति के निर्देश, ट्रांसफॉर्मर 48 घंटे में बदलेंगे – rajgarh (MP) News

राजगढ़ में किसानों को पांच रुपए में बिजली कनेक्शन:  रबी सीजन में सतत आपूर्ति के निर्देश, ट्रांसफॉर्मर 48 घंटे में बदलेंगे – rajgarh (MP) News



राजगढ़ में आगामी रबी सीजन के लिए किसानों को बिजली संबंधी नई सुविधाएं मिलेंगी। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया कि किसानों को अब मात्र पांच रुपए में बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही

.

बैठक में मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार, कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल, विधायक नरसिंहगढ़ मोहन शर्मा, विधायक खिलचीपुर हजारीलाल दांगी और कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। राज्यमंत्री पंवार ने घोषणा की कि किसानों को अब सिर्फ पांच रुपए में बिजली कनेक्शन मिलेगा और पूरे सीजन में बिजली की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।

मंत्री टेटवाल ने क्षतिग्रस्त तार-पोल की तत्काल मरम्मत करने और गांवों को नजदीकी सबस्टेशन से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने सारंगपुर में एक नया सब डिवीजन खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजने की बात भी कही। विधायक दांगी ने किसानों पर अनावश्यक बिजली चोरी के प्रकरण दर्ज न करने और 10 प्रतिशत राशि जमा करने पर जले हुए ट्रांसफॉर्मर को 48 घंटे के भीतर बदलने की मांग रखी।

विधायक शर्मा ने भी किसानों के हित में सतत बिजली आपूर्ति की आवश्यकता पर जोर दिया।



Source link