राजगढ़ जिले में बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय मंत्री श्याम मंडलोई को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई चेक बाउंस मामले में जारी स्थायी गैर-जमानती वारंट के आधार पर की गई।
.
गिरफ्तारी के दौरान मंडलोई और पुलिसकर्मियों के बीच झूमाझटकी भी हुई, लेकिन पुलिस ने सख्ती बरतते हुए उन्हें नियंत्रित कर लिया। बाद में मंडलोई को न्यायालय में पेश किया गया।