विदिशा जिले के रीछई गांव में एक नाबालिग बच्ची के अपहरण के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने से कुशवाह समाज में आक्रोश है। इसी संबंध में कुशवाह महासभा के पदाधिकारियों और परिजनों ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और तत्काल कार
.
जानकारी के अनुसार, रीछई निवासी उधमसिंह कुशवाह की नाबालिग बेटी घर से लापता हो गई थी, परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया। यह घटना उस समय हुई जब बच्ची के माता-पिता त्योदा अस्पताल में थे, क्योंकि परिवार में एक सदस्य की डिलीवरी होनी थी। बच्ची अपने छोटे भाई-बहनों के साथ घर पर अकेली थी, तभी आरोपी उसे अगवा कर ले गया।
पीड़ित परिवार ने स्थानीय थाने में आरोपी मिथुन अहिरवार के नाम, पते और मोबाइल नंबर सहित रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बावजूद, पुलिस अब तक न तो बच्ची को बरामद कर पाई है और न ही आरोपी को गिरफ्तार किया है। परिजनों ने नाबालिग के साथ किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त की है।
परिजनों ने बताया कि इस मामले में 16 सितंबर को गंजबासौदा एसडीओ को भी आवेदन दिया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण सभी लोग विदिशा आकर पुलिस अधीक्षक से मिले हैं। समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर बच्ची को सुरक्षित परिजनों को नहीं सौंपा गया, तो कुशवाह समाज बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।