शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के SNCU वार्ड में चूहा: वीडियो वायरल होने पर प्रबंधन ने अटेंडर महिला को ठहराया जिम्मेदार – Shivpuri News

शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के SNCU वार्ड में चूहा:  वीडियो वायरल होने पर प्रबंधन ने अटेंडर महिला को ठहराया जिम्मेदार – Shivpuri News


शिवपुरी में मेडिकल कॉलेज के SNCU वार्ड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नवजात बच्चों के वार्ड में एक चूहा दौड़ रहा है। यह वीडियो सिर्फ 4 सेकंड का है और इसे वार्ड के स्टाफ ने रिकॉर्ड करके प्रबंधन को सू

.

अटेंडर महिला को ठहराया जिम्मेदार वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने प्रेस नोट जारी किया। डीन डॉ. डी. परमहंस ने बताया कि मामले की गहन जांच की गई। जांच में पता चला कि रात में एक अटेंडर महिला अपने बच्चे को देखने आई थी और उसने दरवाजा खुला छोड़ दिया। इसी कारण चूहा अंदर आ गया।

पेस्ट कंट्रोल और स्टाफ को दिए निर्देश डीन ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पेस्ट कंट्रोल टीम को बुलाया गया और अधीक्षक की मौजूदगी में वार्ड में दवा का छिड़काव कराया गया। स्टाफ को भविष्य में ऐसी लापरवाही न करने के सख्त निर्देश दिए गए। अधीक्षक डॉ. आशुतोष चौरसिया ने भी बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत जानकारी दी गई और पांच सदस्यीय समिति बनाकर जांच करवाई गई।

विभागाध्यक्ष की पुष्टि पीडियाट्रिक विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका गर्ग ने पुष्टि की कि जांच रिपोर्ट में साफ हुआ कि दरवाजा खुला छोड़ने के कारण चूहा अंदर आया। उन्होंने बताया कि फिलहाल पेस्ट कंट्रोल का काम पूरा हो चुका है और वार्ड में सभी सुरक्षा उपाय किए गए हैं।



Source link