सतना की 5 तहसीलों में 40 इंच से अधिक बारिश: बरसात के बीच बढ़ा तापमान, पारा 33 डिग्री के पार – Satna News

सतना की 5 तहसीलों में 40 इंच से अधिक बारिश:  बरसात के बीच बढ़ा तापमान, पारा 33 डिग्री के पार – Satna News



सतना समेत रीवा संभाग में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण लगातार बारिश हो रही है। बुधवार को सतना जिला मुख्यालय में लगभग 1 इंच बारिश दर्ज की गई। जिले की कई तहसीलों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

.

चालू मानसून सीजन में सतना जिले की आठ तहसीलों में से पांच में 40 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। वहीं तीन तहसीलों में अभी भी 40 इंच से कम वर्षा हुई है।

इस सीजन अब तक का आंकड़े

भू-राजस्व विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, 1 जून से 17 सितंबर तक जिले में औसतन 40 इंच बारिश हुई है। इसमें सतना में 49.1 इंच, सोहावल में 34.2 इंच, मझगवां में 50.2 इंच, बिरसिंहपुर में 32.1 इंच, रामपुर बघेलान में 40 इंच, नागौद में 50 इंच, जसो में 21.7 इंच और उचेहरा में 45.8 इंच वर्षा दर्ज की गई है।

नमी का स्तर बना हुआ

बारिश के बावजूद बुधवार सुबह धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से ढाई डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री रहा। हवा में सुबह की नमी 83 प्रतिशत और शाम को 87 प्रतिशत दर्ज की गई।



Source link