सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र में किस्त वसूली को लेकर हुए विवाद में फाइनेंस बैंक के कर्मचारियों ने पिता-पुत्र पर खौलता पानी फेंक दिया। इस घटना में 63 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद सोनी और उनके बेटे निशांत सोनी गंभीर रूप से झुलस गए। यह घटना गुरुवार सुबह गढ
.
जानकारी के अनुसार, फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले निशांत सोनी ने जना स्मॉल बैंक फाइनेंस से समूह के माध्यम से 75 हजार रुपए का लोन लिया था। उन्हें हर महीने 4,100 रुपए की किस्त चुकानी थी। सितंबर माह की किस्त जमा नहीं हो पाई थी, जिसके बाद बैंक कर्मचारी लगातार फोन कर रहे थे।
गुरुवार को रिकवरी के लिए बैंक कर्मचारी संजय सिंह परिहार और हर्ष पांडेय निशांत के घर पहुंचे। घर पर हुई बातचीत जल्द ही विवाद में बदल गई और गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई। विरोध करने पर बैंक कर्मचारियों ने पास रखी बाल्टी से गर्म पानी राजेंद्र प्रसाद और निशांत पर डाल दिया, जिससे दोनों बुरी तरह झुलस गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों संजय सिंह परिहार और हर्ष पांडेय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115(2), 118(1), 351(2) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।