Cheetah Story: मां ने छोड़ा, भाई-बहन मर गए…अकेली ‘मुखी’ ने रचा इतिहास, अब ‘पोस्टर गर्ल’ के नाम से वायरल

Cheetah Story: मां ने छोड़ा, भाई-बहन मर गए…अकेली ‘मुखी’ ने रचा इतिहास, अब ‘पोस्टर गर्ल’ के नाम से वायरल

Last Updated:

Kuno National Park News: कूनो नेशनल पार्क की मादा चीता ‘मुखी’ की हर ओर चर्चा है. मां के त्याग और भाई-बहनों की मौत जैसी दुखद घटनाओं के बावजूद मुखी ने हार नहीं मानी. अब मुखी प्रोजेक्ट चीता की ‘पोस्टर गर्ल’ कहलाती है. 

भारत में चीतों की वापसी को लेकर चल रहा प्रोजेक्ट चीता कई मायनों में खास है. 70 साल बाद जब चीतों को भारत लाया गया, तो 29 मार्च 2023 को जन्मी मुखी की कहानी अलग ही पहचान बनाने लगी. मुखी, नामीबिया से आई मादा ज्वाला और नर शौर्य की संतान है.

Cheetah cub survival story, Poster girl of Project Cheetah, local18, shyopur letest news, Madhya Pradesh hindi news

गर्मी की भीषण लहर में मुखी के भाई-बहन मर गए और मां ज्वाला ने भी उसे छोड़ दिया. उस वक्त सबको लगा कि मुखी भी जिंदा नहीं रह पाएगी. लेकिन, उसने उम्मीदों को तोड़ते हुए जीवन की लड़ाई जीत ली और खुद को साबित किया.

Cheetah cub survival story, Poster girl of Project Cheetah, local18, shyopur letest news, Madhya Pradesh hindi news

23 मई 2023 को जब टीम ने मुखी को कमजोर और थका हुआ पाया, तब उसे मेडिकल निगरानी में रखा गया. सख्त नियमों और कड़ी सावधानियों के साथ उसकी देखभाल शुरू की गई. धीरे-धीरे उसने ताकत पाई और जीवन की राह पर आगे बढ़ने लगी.

Cheetah cub survival story, Poster girl of Project Cheetah, local18, shyopur letest news, Madhya Pradesh hindi news

कूनो नेशनल पार्क के पशु चिकित्सकों और फील्ड स्टाफ ने मुखी की देखभाल में दिन-रात मेहनत की. कई बार उसे मां ज्वाला से मिलाने की कोशिश भी की गई, लेकिन ज्वाला ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया. इसके बाद मुखी को अकेले ही जिंदगी की चुनौतियों का सामना करना पड़ा.

Cheetah cub survival story, Poster girl of Project Cheetah, local18, shyopur letest news, Madhya Pradesh hindi news

इलाज और देखभाल के बाद जब मुखी ने खुद शिकार करना सीखा, तो यह टीम के लिए बड़ी उपलब्धि रही. उसने यह साबित कर दिया कि कठिन हालात में भी संघर्ष से सफलता हासिल की जा सकती है.

Cheetah cub survival story, Poster girl of Project Cheetah, local18, shyopur letest news, Madhya Pradesh hindi news

प्रोजेक्ट चीता के फील्ड डायरेक्टर उत्तम शर्मा ने मुखी को “साहस और आशा का प्रतीक” बताया. उनका कहना है कि मुखी की कहानी ने प्रबंधकों, पशु चिकित्सकों और फील्ड स्टाफ को भी नई ताकत दी है.

Female cheetah Mukhi, Cheetah cub survival story, Poster girl of Project Cheetah, local18, shyopur letest news, Madhya Pradesh hindi news

उन्होंने कहा कि जीवित प्राणियों के साथ काम करने में हमेशा जोखिम रहता है. मुखी की कहानी से सबसे बड़ा सबक यही है कि कभी हार नहीं माननी चाहिए. इस अनुभव ने चीता प्रबंधन के हर पहलू को और गहराई से समझने का अवसर दिया.

Cheetah cub survival story, Poster girl of Project Cheetah, local18, shyopur letest news, Madhya Pradesh hindi news

आज मुखी भारत में जन्मे 17 शावकों में सबसे अलग पहचान बना चुकी है. अकेलेपन और कठिनाइयों में उसका सफर उसे प्रोजेक्ट चीता की ‘पोस्टर गर्ल’ बना चुका है, जो हर किसी के लिए प्रेरणा की मिसाल है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

मां ने छोड़ा, भाई-बहन मर गए…अकेली ‘मुखी’ ने रचा इतिहास, अब ‘पोस्टर गर्ल’

Source link