- Hindi News
- Career
- DUSU Election LIVE Update; Delhi University Candidates 2025 Voting | ABVP NSUI
कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव यानी DUSU इलेक्शन के लिए मतदान शुरू हो गए हैं। वोटिंग आज दो शिफ्ट में हो रही है। डे कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और ईवनिंग कॉलेजों के स्टूडेंट्स के लिए दोपहर 3:00 बजे से रात 7:30 बजे तक।
लगभग 2.8 लाख छात्र 52 कॉलेजों में वोटिंग के लिए पात्र हैं। इस चुनाव से DUSU के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पदों पर उम्मीदवार चुने जाएंगे। इसके अलावा कॉलेज लेवल के प्रतिनिधियों का भी चुनाव होगा।
कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी


मतदान के लिए 600 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। इनमें से 160 पुलिसकर्मी बॉडी-वॉर्न कैमरों का इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा, सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से पोलिंग बूथ पर नजर रखी जा रही है।
इस साल केवल हाथ से बने पोस्टर्स से प्रचार
इस साल यूनिवर्सिटी ने पोस्टर बांटने के नियम में बदलाव किया है। यूनिवर्सिटी ने कहा है कि प्रचार में केवल हाथ से बने पोस्टर्स ही इस्तेमाल किए जा सकेंगे। प्रिंटेड पोस्टर या होर्डिंग इस्तेमाल नहीं होंगे। इसके अलावा दीवारों, सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर चिपकाने या दीवारों पर ग्रैफिटी बनाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
दरअसल, साल 2024 में चुनाव के दौरान छपे हुए पोस्टर्स से कैंपस गंदा होने के चलते दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनाव के नतीजों पर रोक लगा दी थी। स्टूडेंट्स के सफाई करने के बाद चुनाव के नतीजे जारी किए गए थे।
————————–
ये खबरें भी पढ़ें…
राजस्थान ट्रेनी SI सुसाइड का खुलासा व्हाट्सएप चैट से: परिजनों ने बताया- डिप्रेशन में था; हाईकोर्ट ने रद्द की थी 859 पदों की भर्ती

राजस्थान के दौसा में ट्रेनी SI राजेंद्र कुमार सैनी की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। हालांकि, इसे हादसा नहीं, आत्महत्या बताया जा रहा है। राजेंद्र 2021 में हुई राजस्थान SI भर्ती में चयनित हुआ था, जिसे राजस्थान हाईकोर्ट ने अगस्त 2025 में रद्द कर दिया। उसकी चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिससे पता चल रहा है कि वो भर्ती रद्द होने के चलते परेशान था। पूरी खबर पढ़ें…